India China Border Tensions : 'सुधर जाओ चीनी सेना', सैनिकों की शहादत पर कुछ यूं फूटा खिलाड़ियों का गुस्सा

भारत चीन हिंसक झड़प पर खेल जगत ने दुख जताया है, और शहीद जवानों को उनके बलिदान के लिए श्रद्धांजलि दी है.

कल दोपहर में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं, इसमें एक कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल हैं, चीन के इस हरकत से खेल जगत में भी गुस्सा का माहौल है. इसमें वो चीन की इस नपाक हरकत पर कड़ी टिप्पणी करते हुए उनकी जम कर आलोचना की है. आईए जानते हैं किस खिलाड़ियों ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है. पहलवान बजरंग पूनिया ने सैनिकों के शहादत पर दुख जताते हुए उन्हें श्रंद्धाजली दी है उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प में शहीद हुए सैनिकों को सलाम, 20 जवानों का शहीद होना दुखद और परेशान करने वाला है, उनके शहादत को सलाम.

वहीं बैडमिंटन स्टार साइना नहवाल ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखती है कि मैं इंडियन आर्मी को सलाम करती हूं, इसके साथ ही साथ मैं शहीद हुए जवानों को भी सालम करती हूं, इन जवानों के परिवारों को सोचकर मेरा दिल बैठा जा रहा है.

जबकि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चीन के इस हरकत पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चीनी सेना सुधार जाएं. उन्होंने एक शहीद जवान की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि कर्नल संतोष बाबू को हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने सीमा पर बलिदान दिया है.

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बलिदान राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा. भारतीय सेना के जवान सहित अधिकारी जो इसमें शहीद हुए हैं उनके प्रति संवेदनाएं, हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं.

पहलवान योगश्वर दत्त ने भी इस पर दुख जताते हुए लिखा कि लद्दाख में गलवान घाटी में चीन के सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद होने का समाचार मन को व्यथित करने वाला है. भारत मां और सीमा की रक्षार्थ शहीद हुए जवानों को शत शत नमन एवं परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं.

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी इस पर शोक जताते हुए लिखा है कि हम सैनिकों के इस बलिदान के सदैव ऋणी रहेंगे. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि उन जवानों को सलाम जिन्होंने गलवान घाटी पर अपने प्राणों की आहुति दी है, कोई भी लोग सैनिक से ज्यादा निस्वार्थ और बहादुर नहीं होते, परिजनों के प्रति गहरी संवेदना. मुझे आशा है कि वे इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति पाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >