T20 WC: टीम इंडिया के लिए बन रहा 2007 वाला संयोग, क्या एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर पायेंगे ‘हिटमैन’

सेमीफाइनल में जगह बनाते ही टीम इंडिया का ट्रॉफी जीतने का संयोग भी बनता नजर आ रहा है. क्योंकि 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जैसा समीकरण टीम इंडिया के लिए बना था, कुछ वैसा ही समीकरण 15 साल बाद बनता नजर आ रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अपने चरम पर है. सेमीफाइनल की चार टीमें सामने आ चुकी हैं. रविवार को सुपर 12 के आखिरी तीन मुकाबले खेले गये, जिसमें बड़ा उलटफेर करते हुए नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया. जबकि बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान और जिंबाब्वे को हराकर भारत की टीम ग्रुप दो से सेमीफाइनल में पहुंची. वहीं ग्रुप एक से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम अंतिम चार में पहुंची हैं. इधर सेमीफाइनल में जगह बनाते ही टीम इंडिया का ट्रॉफी जीतने का संयोग भी बनता नजर आ रहा है. क्योंकि 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जैसा समीकरण टीम इंडिया के लिए बना था, कुछ वैसा ही समीकरण 15 साल बाद बनता नजर आ रहा है.

15 साल बाद भारत और पाकिस्तान एक साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

लगातार दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच चुकी पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर सबको चौका दिया. हालांकि इसके लिए पाक टीम नीदरलैंड को धन्यवाद कर रही है, क्योंकि अगर अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नहीं हराती तो पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल था. बहरहाल भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. यह संयोग 15 साल बाद दोबारा हो रहा है. 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक साथ सेमीफाइनल में पहुंची थीं. क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में भारत अबतक 4 बार और पाकिस्तान की टीम छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है.

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप 2022: Virat Kohli ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा के पास एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका

भारतीय टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब एमएस धोनी की कप्तानी में 2007 में जीता था. उसके बाद से 15 साल गुजर गये, लेकिन भारत दोबारा टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया. लेकिन इस बार कप्तान रोहित शर्मा के पास एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है. ऐसा इसलिए क्योंकि 15 साल बाद फिर से टीम इंडिया के लिए 2007 वाला संयोग बनता दिख रहा है. 15 साल पहले भी पाकिस्तान और भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थीं. बड़ी बाद है कि उस समय भी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच सेमीफाइनल का पहला मुकाबला खेला गया था. हालांकि दूसरे मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था. जिसमें न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी.

पाकिस्तान को हराकर भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था

2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. उस समय भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराया था. पाकिस्तान की टीम ने लगभग मुकाबला जीत लिया था, लेकिन कप्तान एमएस धोनी की चतुराई भरी कप्तानी ने भारत को ट्रॉफी दिला दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >