IND vs SA 1st T20I Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मुकाबला आज, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव

How To Watch India Vs South Africa T20i Match Free Online – भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम की अगुवाई एडन मार्करम के हाथों में होगी. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको देते हैं.

IND vs SA 1st T20I Live Streaming & Telecast : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होनेवाला है. दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया को पहले टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद वनडे और अंत में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. T20 सीरीज की बात करें, तो टीम इंडिया का पलड़ा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारी रहा है. दोनों टीमें इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में भारतीय टीम अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज हराकर आयी है. ऐसे में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम की अगुवाई एडन मार्करम के हाथों में होगी. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको देते हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा.

Also Read: IND vs AUS World Cup Final का खुमार Google पर भी छाया, स्पेशल Doodle बनाकर खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 10 दिसंबर को खेला जाएगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा.

Also Read: Jio Cinema ने किया कमाल, बनाये वर्ल्ड रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीन टी20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. डीडी फ्री डिश यूजर्स डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला ऑनलाइन हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है. मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे. वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. इसके साथ ही, इस सीरीज से जुड़ी खबरें प्रभात खबर डॉट कॉम पर पढ़ सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन?

यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन?

रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टियन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लिजाद विलियम्स और तबरेज शम्सी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >