IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही गेंद पर बोल्ड हुये केएल राहुल, यूजर्स बोले- शादी कैंसल

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. वहीं टीम के उपकप्तान केएल राहुल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. एक तरफ इस मैच के हीरो रहे हार्दिक पांड्या की वाहवाही की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ टीम के उपकप्तान केएल राहुल को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में केएल राहुल पहली ही बॉल पर आउट हो गए थे. उन्हें पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह ने आउट किया था. बता दें कि नसीम अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे और उन्होंने करियर की दूसरी बॉल पर ही केएल राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया.

Also Read: Asia Cup 2022: पाकिस्तान पर जीत किसी उपलब्धि से कम नहीं, हार्दिक पांड्या ने किया खुशी का इजहार https://twitter.com/riyasingh78799/status/1563938413753270272

वहीं केएल राहुल के आउट होने का जिम्मेदार यूजर्स उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को बता रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने अथिया शेट्टी को ट्रोल करते हुए एक मीम शेयर किया, जिसमें लिखा था- सुनील शेट्टी- बॉल-पेंसिल. अथिया शेट्टी- पेंसिल…सुनील शेट्टी – तेरी शादी कैंसिल.

बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी बीते तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. केएल राहुल और अथिया हमेशा ही एक दूसरे के साथ नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर भी केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

ऐसे में दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. खबरो की मानें तो अथिया और केएल राहुल की शादी जल्द होने वाली है. सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >