IIT BHU में छात्रा से दरिंदगी मामले के आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गए जेल, BJP ने किया निष्कासित

आईआईटी बीएचयू में बीटेक छात्रा के साथ दरिंदगी करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. वहीं उनकी पहचान भाजपा नताओं के रूप में हुई है. भाजपा ने तीनों आरोपियों को निष्कासित कर दिया है.

वाराणसी (Varanasi) स्थित आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) में बीटेक छात्रा (Student) के साथ दरिंदगी करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान भाजपा नताओं (BJP Leaders) के रूप में हुई है. तीनों आरोपियों को अदालत (Court) में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया. अब पुलिस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है. आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृज एन्क्लेव कॉलोनी निवासी कुणाल पांडेय (Kunal Pandey), जिवधीपुर बजरडीहा के सक्षम पटेल (Saksham Patel) और अभिषेक चौहान उर्फ आनंद (Abhishek Chauhan alias Anand) के रूप में हुई है. कुणाल भाजपा महानगर इकाई में आईटी सेल का संयोजक है. सक्षम पटेल सह संयोजक है. अभिषेक चौहान के घर के बाहर भाजपा के बूथ अध्यक्ष का बोर्ड लगा है. हालांकि, वह कार्य समिति का सदस्य बताया जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद से ही तीनों आरोपियों की फोटो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ वायरल हो रही है. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी से संबंध होने और विपक्षी दलों के हमले के बाद पार्टी ने तीनों आरोपियों को निष्कासित (Expelled) कर दिया है. वहीं डीसीपी काशी जोन (DCP Kashi Zone) आरएस गौतम (RS Gautam) ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें उनके घर से सर्विलांस सेल, क्राइम ब्रांच और लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. तीनों के खिलाफ कठोर निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी तरीके से की जाएगी.

Also Read: IIT BHU में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
60 दिन बाद पकड़ में आए आरोपी

गौरतलब है कि आईआईटी बीएचयू में मैथमेटिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक की छात्रा न्यू गर्ल्स हॉस्टल से 1 नवंबर आधी रात बाद करीब 1.30 बजे बाहर घूमने के लिए निकली थी. वह परिसर में गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर पहुंची तो वहां उसका दोस्त मिल गया. दोनों कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास में ही पहुंचे थे कि पीछे से बुलेट सवार तीन युवक आए और छात्रा और उसके दोस्त को रोका. कुछ देर बाद दोस्त को वहां से भगा दिया. छात्रा ने जो पुलिस को तहरीर दी है, उसमें लिखा है कि युवकों ने मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए. पहले किस किया फिर कपड़े निकालकर वीडियो और फोटो भी बनाया. चीखने चिल्लाने के बाद उन युवकों ने मारने की धमकी भी दी. यहीं नहीं उन युवकों ने फोन भी ले लिया और करीब 10-15 मिनट मुझे रखा और फिर छोड़ दिया. किसी तरह जान बचाकर भागी तो मुझे बाइक की आवाज सुनाई दी. करीब दो महीने बाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस की अलग-अलग टीम बीएचयू आईआईटी परिसर, हैदराबाद गेट से लेकर बाईपास और करौंदी मार्ग, बीएचयू मेन गेट से लंका-रविदास गेट मार्ग पर लगे तकरीबन 170 से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी. इस बीच सुसुवाही क्षेत्र निवासी एक युवक और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच और लंका थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >