IDBI Bank Admit Card 2024:आईडीबीआई एग्जीक्यूटिव के लिए एडमिट कार्ड जारी,एक्जाम सेंटर पर जरूर लें जाएं ये चीजें

IDBI Bank Admit Card 2024: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम), ग्रेड 'ओ' - 2024-25 और कार्यकारी-सेल्स एंड ऑपरेशंस (ईएसओ) पदों के लिए आईडीबीआई बैंक एडमिट कार्ड 2024 जारी किया है.

IDBI Bank Admit Card 2024: आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड, भारतीय औद्योगिक विकास बैंक द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर 21 दिसंबर 2023 को जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से 31 दिसंबर 2023 को निर्धारित ऑनलाइन परीक्षा के लिए आईबी JAM एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए आवेदन पत्र के पंजीकरण के समय प्रदान किए गए लॉगिन विवरण, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि, आवश्यक हैं.

Also Read: BPSC TRE 2.0 Result 2023: बीपीएससी से आया बड़ा अपडेट, जारी हुआ फाइनल आंसर की

IDBI Executive Admit Card 2023- ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

स्टेप 1- आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं.

स्टेप 2- होम पेज पर और “करियर” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, “करंट ओपनिंग्स” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 4- अब “Junior Assistant Manager (JAM), Grade ‘O’ & Executive – Sales and Operations (ESO) (on Contract)- 2024-25” लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 5- अब “Call Letter for Online Examination” लिंक पर क्लिक करें.

यहां जानें कब होगी परीक्षा. ए एग्जीक्यूटिव- सेल्स एंड ऑपरेशंस (ईएसओ) परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम), ग्रेड ‘ओ’ परीक्षा 31 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी.

IDBI Bank Admit Card 2024: देखें वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 800 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पोस्ट और 1300 एग्जीक्यूटिव – सेल्स एंड ऑपरेशंस (ईएसओ) पोस्ट पर बहाली होगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 नवंबर को शुरू हुई और 6 दिसंबर, 2023 को समाप्त हुई। अधिक संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Also Read: CSIR UGC NET 2023: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से देखें किस शहर में होगी परीक्षा

IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2023 (IDBI Junior Assistant Manager Admit Card 2023) के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उस पर निम्नलिखित विवरण सही ढंग से लिखे गए हैं-

  • Examination Name

  • Post Name

  • Applicant’s Name

  • Registration Number

  • Roll Number

  • Password

  • Gender

  • Category

  • Reporting Time

  • Exam Centre Address

  • General Instructions For Exam

IDBI Bank Admit Card 2024: इन चीजों के बिना ना जाएं परीक्षा देनें

IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा के परीक्षा केंद्र में आपके पास निम्नलिखित चीजें होनी चाहिए. एडमिट कार्ड और प्रासंगिक आईडी के लिए आपको अतिरिक्त सावधान रहना चाहिए.

Admit Card: IDBI जूनियर असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2023 (IDBI Junior Assistant Manager Admit Card 2023) परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी है.

Documents: आपको पैन कार्ड/पासपोर्ट/आधार कार्ड/ई-आधार कार्ड जैसे फोटोग्राफ/स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता कार्ड/फोटोग्राफ के साथ बैंक पासबुक/राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटो पहचान प्रमाण जैसे मूल फोटो आईडी प्रमाण साथ लाने होंगे.

Passport Size Photograph: उम्मीदवार के पास 2 पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >