ICAI CA June 2023: आईसीएआई सीए जून सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, icai.org पर ऐसे करें आवेदन

ICAI CA June 2023: आईसीएआई सीए मई-जून परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2023 है. इस तारीख तक आप बिना लेट फीस के फॉर्म भर सकते हैं.

ICAI CA June 2023: आईसीएआई सीएम मई-जून परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो सीए एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2023 है. इसके बाद उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 03 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

ICAI CA May/June 2023: ऐसे करें आवेदन

1.सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं.

2. होमपेज पर ‘परीक्षा’ टैब पर क्लिक करें, ऐसा करने पर नया पेज दिखाई देगा.

3.अब, ‘परीक्षा मई / जून 2023’ वाले लिंक पर क्लिक करें.

4.ऐसा करने पर स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.

5.अब eservices.icai.org पर लॉग इन करें.

6.अंत में आवश्यक विवरण के साथ आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें.

ICAI CA June 2023 Registration: महत्वपूण तिथियां

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरूः 4 फरवरी 2023 से

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 24 फरवरी 2023 तक

  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथिः 3 मार्च 2023 तक

  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलने की तिथिः 4 मार्च 2023 को

  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के खुले रहने की अंतिम तिथिः 10 मार्च 2023 तक

जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आईसीएआई सीए परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से दस दिन पहले जारी हो जाएंगे. कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड फोटोग्राफ और सिग्नेचर के साथ erservices.icai.org पर रिलीज कर दिए जाएंगे.

सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट हो चुका है जारी

बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 रिजल्ट (CA Foundation Result Dec 2022) जारी कर दिया गया है. ICAI की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार, तीन फरवरी को जारी किया गया. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपलोड किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >