कुछ चीजें कभी बदल नहीं सकती...प्रतिभा को हर जगह मिलता है सम्मान, Nepotism पर बोली सोहा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. अब सोहा ने स्टारकिड होने के फायदे और नुकसान बताया है. हालांकि इन्हें कई बार बिना किसी वजह के ट्रोल भी किया जाता है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टारकिड है, जो आज बी-टाउन पर राज कर रहे हैं. इनमें अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, सुहाना खान, सोहा अली खान और करीना कपूर खान जैसे कई बड़े चेहरे हैं. हालांकि इन्हें कई बार बिना किसी वजह के ट्रोल भी किया जाता है.

इसको लेकर अब सोहा अली खान ने बातचीत की है. उन्होंने स्टारकिड होने के फायदे और नुकसान बताएं हैं. बॉलीवुडलाइफ के साथ बातचीत में, जब अभिनेत्री से पूछा गया कि स्टार किड्स होने पर ट्रोल किया जाता है. जिसपर सोहा ने कहा, “मुझे लगता है कि इस तरह की चीजें यानी की नेपोटिज्म इंडस्ट्री में आज भी मौजूद हैं.

सोहा अली खान ने कहा, मुझे निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि कोई भी इंडस्ट्री हो चाहे ये ग्लैमर की हो या फिर क्रिकेट की. हर जगह टैलेंट को मौका दिया जाता है. जिसमें प्रतिभा है, वह एक ना एक दिन चमकता ही है.

सोहा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ क्यूट-क्यूट से वीडियो पोस्ट करती रहती है. जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा इम्प्रेस हो जाते है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान को आखिरी बार हश हश में देखा गया था. इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. एक्ट्रेस ने इसके अलावा भी कई फिल्मों में काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >