Road Accident : सड़क हादसे में बाल-बाल बचा पति, तेज रफ्तार वाहन ने ली पत्नी की जान

Road Accident : कर्रा (सागीर अहमद) : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटू जंगल के पास आज सोमवार की सुबह सवा नौ बजे अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, मोटरसाइकिल को ठोकर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू टोली निवासी टिकई महतो टीवीएस मोटरसाइकिस से अपनी पत्नी के साथ रांची से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में कुलहुटू जंगल के पास पीछे से आ रही काफी तेज गति से चार पहिया गाड़ी द्वारा ठोकर मारने के कारण असंतुलित होकर दोनों लोग सड़क पर गिर गये. जिससे टिकई महतो की पत्नी बसंती देवी (52 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

इधर, वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की खबर मिलते ही लोधमा पिकेट प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

Also Read: झारखंड के बाघमुंडा जलप्रपात में पिकनिक मना रहे रांची के तीन बच्चे नदी में बहे, दो की मौत, एक की खोजबीन जारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >