लॉकडाउन में वकीलों की मदद के लिए दाखिल याचिका पर हाइकोर्ट ने बार काउंसिल से जवाब मांगा

high court notice to bar council for help the lawyers in lockdown कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से उस जनहित याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है, जिसमें संकटग्रस्त वकीलों को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. कोरोना वायरस की वजह से अदालतों में सामान्य कामकाज नहीं हो रहा है.

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय (Calcutta High Court) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) बार काउंसिल (Bar Council) से उस जनहित याचिका (Public Interest Litigation) पर जवाब दाखिल करने को कहा है, जिसमें संकटग्रस्त वकीलों को आर्थिक मदद (Economic Assistance) मुहैया कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. कोरोना वायरस (Coronavirus Lockdown) की वजह से अदालतों (Courts) में सामान्य कामकाज नहीं हो रहा है.

Also Read: कोरोना की जांच में बंगाल काफी पीछे, नहीं आ पा रहे सही आंकड़े

मुख्य न्यायाधीश टीबीएन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने राज्य बार काउंसिल को हलफनामे के जरिये 23 अप्रैल तक इस जनहित याचिका पर फिर होने वाली सुनवाई से पहले जवाब देने को कहा.

उल्लेखनीय है कि कलकत्ता हाइकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार ढांढनिया ने न्यायपालिका को लिखी चिट्ठी में बार काउंसिल को उन वकीलों की मदद करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था.

Also Read: कोविड19 के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए नियंत्रण रणनीति अपनायेगा बंगाल, 17 नये मामले सामने आये

उन्होंने उन वकीलों की मदद करने की मांग की है, जो उच्च न्यायालय और राज्य की अधीनस्थ अदालतों में कामकाज स्थगित होने की वजह से आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं. खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को इस पत्र को जनहित याचिका के रूप स्वीकार करते हुए इस संबंध में पहले से दाखिल एक अन्य जनहित याचिका के साथ संबद्ध कर दिया.

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में तीन और लोगों के मरने के साथ ही इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10 हो गयी है. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने इसकी जानकारी दी. श्री सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आये हैं, जिससे प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 188 हो गयी है.

Also Read: लॉकडाउन के बीच नुकसान से गुजर रही सर्कस कंपनियां, अनिश्चितता के छाये बादल

हालांकि, केंद्र सरकार ने यह यह आंकड़ा 231 बताया है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा है कि नौ लोगों को गुरुवार को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी, क्योंकि उनकी जांच​ रिपोर्ट नकारात्मक आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >