Hera Pheri 3: राजू, श्याम और बाबू भैया की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार,फिल्म की शूटिंग शुरू

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को राजू, श्याम और बाबू भैया की जोड़ी हंसाएंगी.

Hera Pheri 3: साल 2000 में आई हेरा फेरी और 2006 में आईफिर हेरा फेरी (2006) की सफलता के बाद, अब फिल्म का तीसरा पार्ट दर्शकों को हंसाने के लिए वापस आ रहा है. राजू, श्याम और बाबूराव की कॉमेडी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. बीते दिनों फिल्म अपने लीडिंग मैन की कास्टिंग के लिए चर्चा में रहा था. अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. जहां पिछले दिनों खबरें थी कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन होंगे, लेकिन अब राजू अक्षय ही बनेंगे. तीसरे पार्ट का न‍िर्देशन फरहाद सामजी करने वाले हैं.

हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू

2022 के दौरान, हेरा फेरी 3 की कास्टिंग के आसपास बहुत सारी हेरा फेरी थी. अक्षय कुमार ने घोषणा की कि वह स्क्रिप्ट के मुद्दों के कारण फ्रैंचाइजी से पीछे हट रहे हैं, सोशल मीडिया पर फैंस काफी नाराज हो गए थे. क्योंकि वे चाहते थे उनके खिलाड़ी को एक बार फिर राजू के रूप में देखें. अक्षय द्वारा फिल्म से बाहर निकलने की घोषणा के बाद, फिरोज नाडियाडवाला ने सार्वजनिक मांग पर अभिनेता के साथ बातचीत फिर से शुरू की है और सब कुछ पॉजिटिव रहा. पिंकविला की खबर की मानें तो एक हफ्ते पहले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ओजी हेरा फेरी तिकड़ी ने इस फ्रेंचाइजी पर चर्चा करने के लिए मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में मुलाकात की. हेरा फेरी 3 पर यह उनकी पहली आधिकारिक बैठक थी. अब सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने आज मुंबई में हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है.

हेरा फेरी के बारे में

दिलचस्प बात यह है कि हेरा फेरी की शूटिंग 1999 में मुंबई के एम्पायर स्टूडियो में शुरू हुई थी और अब, 24 साल बाद, यह जीवन के पूर्ण चक्र की तरह है. मूल हेरा फेरी तिकड़ी के अलावा, हेरा फेरी 3 में कॉमिक स्पेस में कई फेमस कलाकार होंगे. राजू के रूप में अक्षय कुमार, श्याम के रूप में सुनील शेट्टी और बाबूराव के रूप में परेश रावल भारतीय सिनेमा के सबसे सक्सेसफुल कैरेक्टर में से एक हैं. तीनों की जुगलबंदी दर्शकों को काफी पसंद आती है.

Also Read: Pathaan: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’, फैंस ऐसे कर रहे सेलिब्रेट, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >