हजारीबाग के इचाक में खपरैल की छत धंसने से मलवे में चार मासूम बच्चों समेत 5 लोग दबे

Hazaribagh News: पूरा परिवार खपरैल के मकान में सो रहा था. इसी दौरान अचानक खपरैल की छत धंसा गयी. घर में सो रहे मकान मालिक पंकज गिरी एवं उसके चार बच्चे मलबे में दब गये. घटना मंगलवार की 11 बजे रात घटी.

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में हर दिन हो रही बारिश के कारण मंगुरा पंचायत के जमुआरी गांव में एक खपरैल के मकान की छत धंस गयी. चार मासूम बच्चों के साथ पंकज गिरि उसमें दब गये. घटना चार अक्टूबर की रात का है.

खपरैल के मकान में सो रहा था परिवार

बताया गया है कि पूरा परिवार खपरैल के मकान में सो रहा था. इसी दौरान अचानक खपरैल की छत धंस गयी. घर में सो रहे मकान मालिक पंकज गिरी एवं उसके चार बच्चे मलबे में दब गये. हादसा मंगलवार की 11 बजे रात हुआ.

Also Read: कुहासे के कारण हजारीबाग के हरहद घाटी में हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 35 घायल

बाल-बाल बच गयी जुड़वा बच्चियां

हल्ला सुनकर पड़ोस के ग्रामीण जुटे एवं मलवे के नीचे से सभी लोगों को बाहर निकाला. खपरैल के मकान की लकड़ी और बांस गिरने से पंकज गिरी एवं दो बच्चे रियांश (2 वर्ष) एवं आलोक (12 वर्ष) घायल हो गये, जबकि दो जुड़वा बहनें रिद्धि एवं सिद्धि (6 वर्ष) बाल-बाल बच गयी.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सूचना पाकर देर रात इचाक पुलिस पहुंची. तीनों घायलों को सामुदायिक अस्पताल इचाक में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही मांगुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामशरण जमुआरी गांव पहुंचे. यहां से अस्पताल गये और तीनों घायलों का इलाज करवाने के बाद घर पहुंचाया. अब तीनों की हालत ठीक है.

पंकज की पत्नी के चिल्लाने पर आये पड़ोसी

पंकज की पत्नी तेजनी देवी ने बताया कि हम शौच के लिए घर से बाहर निकले थे. उसी दौरान घर गिर गया. मैं चिल्लाने लगी, तो पड़ोस के लोग जुटे. इसके बाद बच्चों एवं मेरे पति को किसी तरह से मलवे से बाहर निकाला.

Also Read: हजारीबाग के बरकट्ठा क्षेत्र में हाथियों का उत्पात, कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलों को पहुंचाया नुकसान

मुखिया ने की पीएम आवास दिलाने की मांग

इधर, मुखिया मीना देवी ने पंचायत भवन दूर होने के कारण परिवार के सदस्यों को स्कूल भवन में रहने की सलाह दी है. साथ ही पीड़ित परिवार एवं अन्य क्षतिग्रस्त मकानों में रह रहे सभी परिवारों को अविलंब प्रधानमंत्री आवास (PM Awas) दिलाने की मांग बीडीओ रिंकू कुमारी से की है.

जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त मकान में रहे लोग

उन्होंने कहा कि जमुआरी गांव के अधिकांश गिरी जाति के लोग गरीब हैं. इनकी स्थिति दयनीय है. कई लोगों का घर क्षतिग्रस्त है. वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से सभी लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त मकान में रहने के लिए मजबूर हैं.

रिपोर्ट- रामशरण शर्मा, इचाक, हजारीबाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >