Harry Potter फेम डेनियल रैडक्लिफ बने पिता, गर्लफ्रेंड एरिन ने दिया पहले बच्चे को जन्म, फैंस बोले- हैरी बड़ा…

Harry Potter Star Daniel Welcome First Child: ‘हैरी पॉटर’ फेम एक्‍टर डेनियल रैडक्‍ल‍िफ ने अपनी गर्लफ्रेंड एरिन डार्के संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. कपल ने अबतक ये रिवील नहीं किया है कि दोनों को बेटा हुआ है कि बेटी. डेनियल की बच्चे के साथ कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Harry Potter Star Daniel Welcome First Child: हैरी पॉटर स्टार डेनियल रैडक्लिफ ने लॉन्ग टर्म पार्टनर एरिन डार्के के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. पीपुल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रतिनिधि ने खबर की पुष्टि की, लेकिन बेबी को लेकर कोई नया अपडेट शेयर नहीं किया है. डेनियल और एरिन ने अब तक ये नहीं बताया है कि कपल को बेबी बॉय हुआ है या फिर बेबी गर्ल.

हैरी पॉटर स्टार बने पिता

मार्च में एरिन डार्के की न्यूयॉर्क की सड़कों पर वॉक करते हुए कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. इसमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था. कपल एक दूसरे को दस साल से डेट कर रहे हैं. साल 2013 की फिल्म किल योर डार्लिंग्स में एक साथ काम करने के बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहे शुरू हुई थी. डेली मेल के अनुसार, अभिनेता को प्रैम में नवजात शिशु को बाहर घुमाते हुए भी देखा गया था. वहीं एरिन भी नये पापा के साथ ही चल रही थी. डेनियल ने नेवी ब्लू बेसबॉल कैप और एक फेसमास्क के साथ अपना चेहरा ढका हुआ था. उन्होंने चारकोल हुडी के साथ ग्रे टी-शर्ट और ब्राउट पैंट्स पहन रखा था.

फैंस ने किये ये कमेंट्स

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई दे रहे हैं. साथ ही मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”हमारा हैरी इतना बड़ा कब हो गया… कि पिता बन गया”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”आपने हमारे बचपन को काफी मजेदार बनाया है… हैरी पापा बनने के लिए शुभकामनाएं”. पीपुल में रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में, फिल्म वेर्ड: द अल यानकोविक स्टोरी पर बातचीत के दौरान, डेनियल रेडक्लिफ और इवान राचेल वुड ने कम उम्र में प्रसिद्धि प्राप्त करने पर चर्चा की, हैरी पॉटर स्टार ने कहा कि फिल्म सेट “अद्भुत” स्थान हो सकते हैं बच्चों के लिए. उन्होने कहा था, “मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे, जब वे हों…मैं उन्हें फिल्म के सेट के आसपास रखना पसंद करूंगा. वो रोज वहां कुछ खीखेंगे”.

Also Read: AR Rahman ने बीच इवेंट में पत्नी को बोलने से रोका, कहा- बात करनी है तो हिंदी में नहीं तमिल में… VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >