New Year Gift Ideas : नये साल पर किसी खास को देना है गिफ्ट? यहां मिलेंगे बेस्ट ऑप्शंस

New Year Gift Ideas : नया साल 2024 बांहें खोलकर स्वागत करने का तैयार है. न्यू ईयर का क्रेज किसी त्योहार से कम नहीं होता है. लोग बेसब्री से इस पल का इंतजार करते हैं. उपहारों के बिना नया साल बोरिंग लगता है. आइए नजर डालें बेस्ट न्यू ईयर गिफ्ट आइडियाज पर-

Happy New Year 2024 Gadgets Gift Ideas : साल 2024 आ चुका है. नये साल को यादगार बनाने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. लोग इस मौके को यादगार बनाने के लिए पार्टी करते हैं, जश्न मनाते हैं और अपनों को गिफ्ट्स भी देते हैं. अगर आप भी किसी खास शख्स को गिफ्ट देकर हैप्पी न्यू ईयर विश करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में आपको बताते हैं जो यूजफुल तो हैं ही, आपकी जेब पर भी ज्यादा भार नहीं डालेंगे. आइए नजर डालें बेस्ट न्यू ईयर गिफ्ट आइडियाज पर-

स्मार्ट वॉच

स्टाइलिश लुक के साथ-साथ फिटनेस बनाये रखने के लिए स्मार्ट वॉच बढ़िया ऑप्शन है. स्मार्ट वॉच में काफी एडवांस फीचर्स आ गए हैं, जो आपकी फिटनेस एक्टिविटी, पानी पीने का रिमाइंडर, कैलोरी काउंट, बीपी, स्लीप पैटर्न को ट्रैक करते हैं और फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं.

Also Read: New Year 2024 : 1 जनवरी से लागू होने जा रहे हैं ये 3 बड़े नियम, तुरंत निपटा लें जरूरी काम

इयरफोन

आजकल इयरफोन सभी के रोजाना जीवन का जरूरी अंग बन गया है. यूथ को तो इससे खास लगाव होता है. अगर आप भी अपने पार्टनर या गर्लफ्रेंड को खुश करना चाहते हैं और चाहते हैं कि नये साल में उनके दिल में आपके लिए प्यार थोड़ा और बढ़ जाए, तो आप उन्हें एक खास इयरबड, नेकबैंड या इयरफोन दे सकते हैं.

वेट मशीन

आपका बजट कुछ कम है और आप कोई जरूरी और फिटनेस को मेंटेन रखने वाली चीज गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए वेट मशीन भी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. वेइंग मशीन में कई स्मार्ट फीचर्स भी आने लगे हैं. यह यूजर के वजन के अलावा BMI और बाकी मेजरमेंट भी बता देती हैं.

Also Read: Xamalicious Malware Alert : गूगल ने मैलवेयर वाले 14 ऐप्स को प्लेस्टोर से हटाया, फोन में है तो तुरंत करें डिलीट

म्यूजिकल इंस्टूमेंट

अगर आपके अपनों को म्यूजिक पसंद है, तो आप उन्हें कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट दे सकते हैं. इसमें आप उन्हें म्यूजिकल कीबोर्ड या रिदम इंस्ट्रूमेंट गिफ्ट कर सकते हैं. यकीन मानिए, नये साल में यह एक बेहद यूनीक तोहफा होगा.

मसाजर

ऑफिस की लंबी-लंबी सीटिंग जॉब करने के बाद अक्सर लोगों को बैक पेन और शरीर में दर्द की समस्या होने लगती है. स्ट्रेस, बॉडी पेन से रिलैक्स होने के लिए मसाजर अच्छा ऑप्शन है. नये साल पर आप अपने किसी खास को मसाजर गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें रिक्लाइनर मसाज चेयर से लेकर बैक मसाज रोलर, फुट मसाज, हेड मसाज के कई ऑप्शन आसानी से मिलते हैं.

गैजेट्स

अगर आपका बजट कुछ ज्यादा है, तो आप अपनों को यूजफुल गैजेट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें आप स्मार्टफोन या आईफोन को शामिल कर सकते हैं. ये सारे आइटम्स ऐसे हैं, जिन्हें वह जब भी इस्तेमाल करेंगे, आपको जरूर याद करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >