Prabhas Birthday: आदिपुरुष के बाद मेकर्स ने जारी किया ‘प्रोजेक्ट के’ का पोस्टर, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

साउथ स्टार प्रभास के बर्थडे पर उनकी आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के का नया पोस्टर जारी किया गया है. पोस्टर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. बता दें कि इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी अहम रोल में है.

Happy Birthday Prabhas: साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रभास के बर्थडे पर आदिपुरुष का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें वो भगवान श्रीराम के रोल में दिख रहे है. वहीं, एक्टर दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ आगामी फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) में स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखेंगे. फिल्म का नया पोस्टर साझा किया गया है.

प्रोजेक्ट के नया पोस्टर

प्रभास के जन्मदिन के खास मौके पर साइंस फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट के का नया पोस्टर जारी किया गया है. मेकर्स ने पोस्टर रिलीज करके उन्हें बर्थडे की बधाई दी है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “हमारे प्रिय एक्टर प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं. पोस्टर काफी जबरदस्त है और इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

यूजर्स कर रहे कमेंट

पोस्टर की बात करें तो इसमें एक लोहे की मुट्ठी दिखाई दे रही है. पोस्टर में लिखा है, हीरोज पैदा नहीं होते, वो बनते है. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सुपर हीरो फिल्म. एक और यूजर ने लिखा, प्रभास अन्ना की फिल्म. एक और यूजर ने लिखा, मूवी का इंतजार नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा, कब रिलीज होगी ये फिल्म. एक यूजर ने लिखा, मार्वल और डीसी फिल्मों की याद आ गई.

Also Read: बड़े पर्दे के लिए बनायी गयी है ‘आदिपुरुष’, जानें डायरेक्टर ओम राउत फिल्म को लेकर क्या बोले
आदिपुरुष का नया पोस्टर

वहीं, आदिपुरुष का भी नया पोस्टर आज जारी किया गया. निर्देशक ओम राउत ने इसे शेयर कर लिखा, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम. #आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर में उनके हाथ में तीर-धनुष नजर आ रहे है. जंग का मैदान है और उनके पीछे वानर सेना नजर आ रही है. बता दें कि फिल्म प्रोजेक्ट के में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य रोल में होंगी. वैजयंती मूवीज बैनर द्वारा बनाए जा रहे इस मूवी में जबरदस्त एक्शन दर्शक को देखने मिलेगा. ये मूवी साल 2024 में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा प्रभास सालार में श्रुति हासन के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >