Hansika Motwani Wedding: 4 दिसंबर को हंसिका मोटवानी बनेंगी दुल्हन, जानें किससे करेंगी शादी,ये है डिटेल्स

Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को शादी करने जा रही है. एक्ट्रेस अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से जयपुर में सात फेरे लेंगी. उनकी शादी में परिवार और क्लोज फ्रेंड शामिल होंगे. ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी.

Hansika Motwani Wedding: फिल्म ‘कोई मिल गया’ फेम एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) बहुत जल्द ही जयपुर में सात फेरे लेने वाली हैं. बीते कुछ दिन से सोशल मीडिया पर हंसिका की शादी की खबरें वायरल हो रही थी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो एक्ट्रेस 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली है. हालांकि उनके बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो सोहेल कथौरिया है.

जयपुर में शादी करेंगी हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी की शादी के डिटेल के बारे में उनके फैंस जानना चाहते है. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शादी का उत्सव 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक जयपुर में होगा. शादी जयपुर के मुनडोटा फोर्ट एंड पैलेस में है. ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी. हर दिन हर फंक्शन के लिए एक थीम और ड्रेस कोड होगा, जिसमें डर्बी से लेकर पेस्टल रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा.

हंसिका मोटवानी की शादी

हंसिका मोटवानी की शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. 2 दिसंबर को सूफी नाइट है और उसके बाद अगले दिन मेहंदी और संगीत. परिवार वालों के लिए एक पोलो मैच का आयोजन किया गया है. 4 दिसंबर की शाम शादी होगी और उसी दिन सुबह में हल्दी की रस्म होगी. शादी के बाद एक कैसीनो थीम पार्टी भी लिस्ट में है.

Also Read: Hansika Motwani: कोई मिल गया फेम हंसिका मोटवानी 16 साल की उम्र में कैसे दिखने लगी थी मैच्योर, ये थी वजह!
जानें कौन है दूल्हा?

हंसिका मोटवानी के दूल्हे के नाम से अभी पर्दा नहीं हटा है. उनके एक क्लोज फ्रेंड ने बताया है कि वो अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर रही है, जिसे वो कुछ सालों से डेट कर रही है. वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो बिजनसमैन सोहेल कथौरिया से शादी कर रही है. दोनों काफी अच्छे दोस्त है.

हंसिका सिर्फ बॉलीवुड में नहीं साउथ की फिल्‍मों में भी एक फेमस अभिनेत्री हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्‍होंने एक चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के रूप में साल 2003 में टीवी सीरीयल ‘शाका लाका बूम बूम’ से की थी. हंसिका ऋतिक रोशन की मूवी कोई मिल गया में नजर आई थी. वो हिमेश रेशमिया संग फिल्‍म ‘आपका सुरूर’ में नजर आई थी. इस फिल्‍म में वे बतौर लीड एक्‍ट्रेस थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >