Hansika Motwani: कोई मिल गया फेम हंसिका मोटवानी 16 साल की उम्र में कैसे दिखने लगी थी मैच्योर, ये थी वजह!

फिल्म कोई मिल गया में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थी. जिसके बाद अचानक कुछ सालों बाद एक्ट्रेस ने हिमेश रेशमिया की फिल्म आप का सुरूर में दिखी. लेकिन इस फिल्म में वो काफी बड़ी नजर आई. उन्हें ऐसे देख लोग हैरान रह गए थे.

Happy Birthday Hansika Motwani: टीवी सीरियल ‘शाका लाका बूम-बूम’ फेम और साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) आज अपना 31वां जन्मदिन (Happy Birthday Hansika Motwani) मना रही है. हंसिका ऋतिक रोशन की मूवी कोई मिल गया में नजर आई थी. इसके बाद उन्होंने अचानक से पर्दे से दूरी बना ली. और जब वो दोबारा बड़े पर्दे पर दिखी तो फैंस एक पल के लिए उन्हें देख चौंक गए. हंसिका का लुक काफी बदल गया था.

हिमेश रेशमिया संग 16 साल की उम्र में किया था काम

हंसिका मोटवानी ने आप का सुरूर में हिमेश रेशमिया के अपोजिट नजर आई. इस मूवी में वो 16 साल की उम्र में ही लीड एक्ट्रेस थी. फिल्म में जब उन्हें लोगों ने देखा तो चौंक गए क्योंकि एक्ट्रेस अचानक बड़ी हो गई थी. वो पूरी तरह से मैच्योर नजर आई थी. फैंस कन्फ्यूज हो गए कि इतनी जल्दी वो कैसे बड़ी हो गई. हालांकि इसके पीछे की वजह जल्द ही सामने आ गई.

https://www.instagram.com/p/CeLvfpysoPf/?hl=en

सामने आई थी ये वजह

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि हंसिका मोटवानी 16 साल में इसलिए मैच्योर दिखने लगी थी क्योंकि उन्होंने हॉर्मोनल इंजेक्शन्स लिए थे. जिसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस बनकर हिमेश रेशमिया की फिल्म से वापसी की.

Also Read: पैपराजी संग Tapsee Pannu की हुई अनबन, हाथ जोड़ते हुए बोली- आप ही हमेशा सही होते है और…,VIDEO

हंसिका मोटवानी की शादी

इन दिनों हंसिका मोटवानी अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक साउथ पॉलिटिशियन के बेटे संग जल्दी शादी करने वाली है. कहा जा रहा है हंसिका की इससे सगाई भी हो चुकी है. उनका होने वाला पति एक बिजनेसमैन है औऱ दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे है. हालांकि इसपर एक्ट्रेस की तरफ से कुछ कहा नहीं गया. वर्क फ्रंट की बात करें तो हंसिका मोटवानी यूआर जमील के निर्देशक तमिल फिल्म ‘महा’ में दिखाई देंगी जो उनकी 50 वीं फिल्म है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >