हंसिका मोटवानी की प्री वेडिंग फंक्शन से पहले घर में होगी ये खास पूजा, जानें शादी की इनसाइड डिटेल्स

साउथ अभिनेत्री हंसिका मोटवानी दिसंबर में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्री वेडिंग फंक्शन अगले सप्ताह से शुरू होंगे. अब खबर है कि शादी से पहले कपल माता की चौकी रखेंगे.

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. पिछले दिनों ही सोहेल ने हंसिका को एफिल टावर के सामने घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था. कपल की वेडिंग को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आ रहे है. यह जोड़ी भले ही जयपुर में शादी के बंधन में बंध रहे हो, लेकिन इस बड़े दिन की तैयारी मुंबई से शुरू होगी. अब जानकारी मिली है अभिनेत्री शादी का जश्न शुरू करने से पहले माता की चौकी कार्यक्रम की योजना बना रही हैं. बाद में रस्में शुरू होंगी.

हंसिका का वेडिंग कार्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, हंसिका मोटवानी और सोहेल का वेडिंग इनविटेशन सिंपल कार्ड में ना देकर फोटो फ्रेम के माध्यम से दी गई है. इस फ्रेम में दोनों की तस्वीरें लगी है और शादी की डिटेल्स दी गई हैं. कार्ड को इंडियन और मॉडर्न टच दिया गया है जो देखने में बेहद खूबसूरत है. फ्रेम को भी बेहद करीने से तैयार किया है जिसपर गुलाब के फूल उकेरे गये हैं.

जानें शादी की डिटेल्स

4 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी और उसी दिन शाम को दोनों सात फेरे लेंगे. 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत समारोह के लिए होटल बुक किया गया है और 2 दिसंबर को सूफी रात होगी. इसके अलावा परिवार 4 दिसंबर की पूर्व संध्या पर जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोटा किले में पोलो मैच और पार्टी के बाद एक कैसीनो का आनंद लेगा. लेटेस्ट चर्चा यह है कि एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शादी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: शहनाज गिल ने Zingaat गाने पर किया जबरदस्त डांस, पंजाब की कैटरीना कैफ की अदाएं देख फैंस बोले- मार डाला…
एफिल टावर के सामने किया प्रपोज

सोहेल ने बड़े रोमांटिक अंदाज में पेरिस के एफिल टावर के सामने हंसिका मोटवानी को प्रपोज किया था. यह किसी रोमांटिक फिल्म के सीन के कम नहीं थी. हंसिका सिर्फ बॉलीवुड में नहीं साउथ की फिल्‍मों में भी एक फेमस अभिनेत्री हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्‍होंने एक चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के रूप में साल 2003 में टीवी सीरीयल ‘शाका लाका बूम बूम’ से की थी. हंसिका ऋतिक रोशन की मूवी कोई मिल गया में नजर आई थी. वो हिमेश रेशमिया संग फिल्‍म ‘आपका सुरूर’ में नजर आई थी. इस फिल्‍म में वे बतौर लीड एक्‍ट्रेस थी. फिल्‍म भी हिट हो गई थी. उन्होंने साउथ की फिल्म ‘देसमुदुरु’ में काम किया. इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें फिल्‍मफेयर बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवार्ड मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >