गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की ‘एकला चलो रे’कविता आज भी करती है प्रेरित, जानें क्या है गीत का सार

इस गीत में कवि ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी बात मजबूती से रखने और कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए कहा है.

जोदि तोर डाक शुने केउ ना आसे

तोबे एकला चलो रे।

गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर ने यह देशभक्ति गीत लोगों को प्रेरित करने और अपनी बात कहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लिखा था. एकला चोलो रे गीत 1905 ई में लिखा गया है. इस गीत में कवि ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी बात मजबूती से रखने और कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने के लिए कहा है. यह मूलत: बांग्ला भाषा में लिखा गया है, लेकिन इसने अंतरराष्ट्रीय जगत तक अपनी पहचान बनायी.

संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती कविता

इस गीत का शब्द-शब्द संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. रवींद्र नाथ टैगोर का यह गीत रवींद्र संगीत की शैली में गाया जाता है. इस प्रेरक गीत को रवींद्र नाथ टैगोर ने भी अपना स्वर दिया था, लेकिन वह गीत उपलब्ध नहीं है. अन्य कई बड़े गायकों ने इस गीत को गाया है.

आज भी बनी हुई है प्रासंगिकता

सौ साल से अधिक हो जाने के बाद भी यह गीत पूरी तरह प्रासंगिक है. आज गुरुदेव रवींद्र नाथ की जयंती हैं. उन्हें उनकी कालजयी रचना गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था. अपनी इस कविता में वे कहते हैं कि अगर तुम्हारे आवाज लगाने पर कोई नहीं आता है, तो तुम संघर्ष करना छोड़ो मत, अकेले ही कर्तव्यपथ पर चल पड़ो. अगर सभी तुम्हारी उपेक्षा करें तब भी तुम घबराओ मत, अकेले चलो. रास्ते के कांटों से पैर लहूलुहान हो जायें,तब भी घबराना नहीं. अगर पथ पर रौशनी ना हो घुप्प अंधेरा हो तो हृदय की ज्योति जलाओ और अकेले चलो. पढ़ें एकला चलो रे गीत…

एकला चलो रे 

जोदि तोर डाक शुने केउ ना आसे

तोबे एकला चलो रे।

एकला चलो, एकला चलो, एकला चलो रे!

जोदि केउ कोथा ना कोय, ओरे, ओरे, ओ भागा,

यदि सबाई थाके मुख फिराय, सबाई करे भय-

तबे परान खुले

ओ, तुई मुख फूटे तोर मनेर कथा एकला बोलो रे!

यदि सबाई फिरे जाय, ओरे, ओरे, ओ अभागा,

यदि गहन पथे जाबार काले केउ फिरे न जाय-

तबे पथेर काँटा

ओ, तुई रक्तमाला चरण तले एकला दलो रे!

यदि आलो ना घरे, ओरे, ओरे, ओ अभागा-

यदि झड़ बादले आधार राते दुयार देय धरे-

तबे वज्रानले

आपन बुकेर पांजर ज्वालिये निये एकला ज्वलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >