Guru Purnima 2021: आज है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहुर्त, पूजा विधि, व्रत नियम से जुड़ी पूरी डिटेल्स
Guru Purnima 2021 live update: आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि आज से शुरू हो जाएगी, लेकिन गुरु पूर्णिमा पर्व कल मनाया जाएगा. आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते है. गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई दिन शनिवार को है. इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था.
Guru Purnima 2021: आज है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहुर्त, पूजा विधि, व्रत नियम से जुड़ी पूरी डिटेल्स
Live Updates
6:51 PM. 24 Jul 211:21 PM. 24 Jul
गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु और शिष्यों का होता है
गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु और शिष्यों का होता है. जिन छात्रों का पढ़ाई में ध्यान न लग रहा हो, उनको गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ करना चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए. ऐसा करने पर सभी समस्याओं का समाधान होता है.
6:51 PM. 24 Jul 211:21 PM. 24 Jul
कल से शुरू होगा सावन महीना
कल 25 जुलाई से सावन महीना शुरू हो रहा है. सावन महीना भगवान शिव को समर्पित है. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को है. सावन का पहला सोमवार होने के कारण इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि पूर्वक विशेष पूजा करने का विधान है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा की जाती है.
6:51 PM. 24 Jul 211:21 PM. 24 Jul
आज बरगद की पूजा करने की है मान्यता
याज्ञवल्य ऋषि के वरदान से वृक्षराज बरगद को जीवनदान मिला था. इसलिए गुरु पूर्णिमा पर बरगद की भी पूजा की जाती है.
6:51 PM. 24 Jul 211:21 PM. 24 Jul
आज खीर दान करने पर मिलती है मानसिक शांति
गुरु पूर्णिमा की रात खीर बनाकर दान करने से मानसिक शांति मिलती है. ऐसा करने पर चंद्र ग्रह का प्रभाव भी दूर होता है.
6:51 PM. 24 Jul 211:21 PM. 24 Jul
आज शाम के समय तुलसी के पास जलाएं घी का दीपक
गुरु पूर्णिमा के दिन यानि आज सायं काल तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए. इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. मांस मदिरा आदि जैसे तामसिक प्रवृति वाले भोजन का भूलकर भी उपयोग नहीं करना चाहिए.
6:51 PM. 24 Jul 211:21 PM. 24 Jul
गुरु के साथ वरिष्ठ जनों का करें आदर सम्मान
गुरु पूर्णिमा के दिन यानि आज केवल गुरु का ही नहीं बल्कि परिवार में वरिष्ठ जनों का आदर सम्मान के साथ उनका पूजन करना चाहिए. गुरु पूर्णिमा के इस पावन दिन पर गुरुजनों की यथा संभव सेवा करने का बहुत महत्व है.
मुख्य बातें