गुजरात चुनाव 2022: AAP ने जारी की 17वीं लिस्ट, 4 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, इन सीटों से लड़ेंगे चुनाव

गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने 17वीं सूची जारी करते हुए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की है. गुजरात चुनाव को लेकर पार्टी जोर-शोर से प्रचार अभियान में भी जुटी है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता को रिझाने के लिए वादों की झड़ी लगा चुके हैं.

गुजरात चुनाव 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं. आम आदमी पार्टी भी चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में जुटी है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने आज यानी मंगलवार को 17वीं सूची जारी करते हुए अपने चार उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव 1 से 5 दिसंबर के बीच होगा.

AAP ने जारी की चार उम्मीदवारों की सूची: आम आदमी पार्टी की तरफ से आज जिन उम्मीदवारों के नाम जारी किये गये हैं उनमें दिनेश ठाकोर, जयंतीलाल पटेल, भास्कर पटेल और संदीप सिंह राज के नाम शामिल है. इससे पहले पार्टी 160 से ज्यादा उम्मीदवार घोषित कर चुकी थी. दिनेश ठाकोर को आप ने खेरालू से उम्मीदवार बनाया है. जबकि, जयंतीलाल पटेल को विसनगर से टिकट दिया गया है. वहीं, भास्कर पटेल को मनसा से उम्मीदवार बनाया गया है. और संदीप सिंह राज पाद्रा से चुनाव लड़ रहे हैं.

गुजरात चुनाव में AAP ने झोंकी ताकत: गौरतलब है कि गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी है. आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता को रिझाने के लिए वादों की झड़ी लगा चुके हैं.
बता दें कि गुजरात में इस बार कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने सामने है.

2017 के चुनाव में AAP को मिली थी करारी शिकस्त: बता दें, पिछले साल यानी 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी के सभी 29 उम्मीदवारों की जमानत ही जब्त हो गयी थी. लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस बार गुजरात के लोगों का मन बदला है. चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत होगी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >