GSEB 12th Arts, Commerce Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम घोषित

GSEB 12th Arts, Commerce Result 2023: बता दें कि गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है. जिसके बाद आज सुबह 8 बजे गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के परिमाण जारी किए गए.

GSEB 12th Arts, Commerce Result 2023: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट जारी कर दिए गए हैं. रिजल्‍ट चेक करने का डायरेक्‍ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर लाइव हो गया है. कैंडिडेट्स फौरन अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करें. छात्र GSEB 12वीं का रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए WhatsApp का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उन्हें ऐप का इस्तेमाल करके अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजना होगा.

कैसे पाएंगे मार्कशीट

छात्रों की मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाएगी और छात्र इसे वहां से प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा के बाद सत्यापन, पेपर सत्यापन, नाम में सुधार, अंकों की अस्वीकृति और परीक्षा में फिर से उपस्थित होने के लिए आवश्यक निर्देश वाला परिपत्र बाद में जारी किया जाएगा और मार्कशीट और प्रमाण पत्र के साथ स्कूलों को भेजा जाएगा.

इतना प्रतिशत हुआ रिजल्ट

इस साल गुजरात बोर्ड की कक्षा 12वीं के साइंस रिजल्ट (GSEB HSC Result) में 65.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. ग्रुप ए का कुल पास प्रतिशत 72.27 प्रतिशत और ग्रुप बी का 61.71 प्रतिशत रहा है.

इस स्टेप से देखें अपना रिजल्ट

1. सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.

2. इसके बाद HSC Commerce Result 2023 पर क्लिक करें.

3. आर्ट्स के विद्यार्थी HSC Arts Result 2023 पर क्लिक करें.

4. रिजल्ट पेज खुलेगा.

5. पूछी गई जानकारी को सही-सही भरें.

6. उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.

7. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखेगा.

8. उसे सेव करके रख लें या उसका प्रिंट आउट निकाल लें ताकि भविष्य में जरुरत पड़ने पर काम आ सके.

बता दें कि गुजरात बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही घोषित किया जा चुका है. जिसके बाद आज सुबह 8 बजे गुजरात बोर्ड 12वीं आर्ट्स और कॉमर्स के परिमाण जारी किए गए.

कैसे मिलेगी मार्कशीट

वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देखने के कुछ दिन बाद आपका फिजिकल रिजल्ट स्कूल में आ जाएगा. जिसे आप अपने क्लास के टीचर से प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >