कश्मीरा शाह पर भड़की गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, कहा- घर में खराब बहू आने से लड़ाइयां शुरू हुईं

गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक के साथ उनकी अनबन तो काफी लंबे समय से चल रही हैं. हाल ही में कपिल शर्मा शो में गोविंदा और उनकी पत्नी आई थी. इस एपिसोड से कृष्णा ने दूरी बना ली थी, जिसके बाद से दोनों के बीच का ये मामला फिर से लाइमलाइट में आ गया.

कपिल शर्मा शो में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बीते हफ्ते बतौर गेस्ट बनकर आए थे. इस दौरान गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक से उस एपिसोड से दूरी बना ली थी. जिसके बाद एक इंटरव्यू में सुनाती ने कहा था कि वो उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती. जिसके बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने सुनीता के बारे में कुछ बातें कही थी. अब इसपर एक बार फिर से सुनीता आहूजा का रिएक्शन आया हैं.

दरअसल, कृष्णा अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा पर कटाक्ष किया था और एक इंटरव्यू में कहा था, “यह सुनीता कौन है? मैंने अपना नाम बनाया है. मुझे किसी की पत्नी के रूप में नहीं जाना जाता है.” इसपर टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा कि, “मैं बुरी बातों का जवाब नहीं देती. एक मां की तरह उनकी देखभाल करने के बाद भी, वे इतना बुरा व्यवहार कर रहे हैं.

आगे सुनीता आहूजा ने कहा, घर में परेशानी तब शुरू होती है जब हम किसी बुरी बहू को लेकर आते हैं. मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती. मुझे अपने जीवन में बहुत काम करना है. मैं अपने पति गोविंदा का काम संभालती हूं. मैं इन बेतुकी बातों में नहीं पड़ना चाहती.

Also Read: द एक्टिविस्ट’ विवाद पर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफी, कहा- मुझे खेद है कि इसमें मेरी भागीदारी…

सुनीता आहूजा कहती हैं, गोविंदा मुझे अक्सर मना भी करते हैं कि परिवार की बातें पब्लिक में ना आएं लेकिन कुछ लोग पब्लिसिटी के भूखे होते हैं और हर बार शुरुआत कृष्णा की तरफ से ही होती है. वो माफी मांगने को तैयार हैं, मैं कई बार पैचअप भी करने को तैयार हुई लेकिन हम हमेशा बुरी चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकते, हमारा भी सेल्फ रिस्पेक्ट है.’

वहीं, सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि एक मां और एक बेटे के बीच दूसरे लोग क्यों बोलते हैं. वह कौन है और उसे कौन जानता है? मैं पिछले 36 वर्षों से गोविंदा की पत्नी हूं और वो अभी आई है. हम अपने जीवन में खुश हैं और मैं इतना व्यस्त हूं कि मेरे पास ऐसे लोगों को देखने का समय नहीं है.’

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ये एक्ट्रेस बिकिनी फोटोज से फैंस के उड़ा चुकी है होश, Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >