गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्या संग बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें इनसाइड डिटेल्स

बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरे चल रही हैं कि गोविंदा के बेटे यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे. स्टारकिड आओ ट्विस्ट करें फिल्म से एंट्री करेंगे. इस फिल्म में उनके साथ गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्या बतौर हिरोइन नजर आएंगी.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने 90 दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. उनके डांस और कॉमेडी की दुनिया दीवानी थी. फैंस आज भी गोविंदा को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. अब एक्टर के बेटे यशवर्धन भी हैंडसम हंक हो गए हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यशवर्धन को फैंस अपने पापा की कॉपी कहते हैं. अब खबर है कि यश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं.

गोविंदा के बेटे की बॉलीवुड डेब्यू

खैर, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो गोविंदा ने अपने बेटे के लिए स्टेज सेट कर दिया है. यशवर्धन गोविंदा की ओर से निर्मित ‘आओ ट्विस्ट करें’ नामक फिल्म से बी-टाउन में धूम मचाएंगे. इस फिल्म में गणेश आचार्य की बेटी सौंदर्या बतौर हिरोइन दिखाई देंगी. बता दें कि गोविंदा और गणेश काफी अच्छे दोस्त हैं. कई फिल्मों में गणेश ने गोविंदा को कोरियोग्राफ भी किया है. जानाकारी के अनुसार यशवर्धन और सौंदर्या अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं. जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट भी की जा सकती है. हालांकि किसी एक्टर की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है.

सुनीता ने बेटे के डेब्यू को लेकर कही थी ये बात

पिछले साल टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने खुलासा किया था कि उनका बेटा यशवर्धन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, ”यशवर्धन की शुरुआत लॉकडाउन के कारण देर हुई है. हम उनके लॉन्च के बारे में कुछ लोगों से बात कर रहे हैं. हम अच्छे प्रोडक्शन हाउस और अच्छी कहानी चाहते हैं, क्योंकि यह उनकी पहली फिल्म होगी. मेरा बेटा अपने डेब्यू के लिए काफी तैयारी कर रहा है. वह अपनी बॉडी बनाने, एक्टिंग सीखने, डांस करने और दूसरे काम करने में काफी मेहनत कर रहा है”. फिल्म को गणेश आचार्य को-प्रोड्यूस करेंगे.

Also Read: कुमार विश्वास से लेकर जावेद अख्तर तक, ये कवि एक शो के लिए चार्ज करते हैं इतने रुपये, जानें उनका नेटवर्थ
यशवर्धन ने सहायक निर्देशक के रूप में किया है काम

यशवर्धन ने साजिद नाडियावाला के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है. उन्होंने ‘ढिशूम’, ‘किक 2’ और ‘तड़प’ जैसी फिल्मों में भी सहायता की है. यशवर्धन एक बार अपने पिता के साथ इंडियन आइडल के सेट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पिता के साथ डांस किया था. दोनों बाप-बेट की एनर्जी देखने लायक थी. यश की लुक की बात करें तो वह किसी एक्टर से कम नहीं लगते हैं. वह अपने पिता की तरह की क्यूट और स्मार्ट हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >