गिरिडीह : कार व बाइक की टक्कर में तीन घायल

बगोदर थानांतर्गत जीटी रोड झरी पुल के समीप रविवार की शाम कार-बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घटना शाम पांच बजे की है.

बगोदर थानांतर्गत जीटी रोड झरी पुल के समीप रविवार की शाम कार-बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. घटना शाम पांच बजे की है. बताया जाता है कि एक बाइक से झरी पुल मोड़ से सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान बगोदर से डुमरी की ओर जा रही एक कार की बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये. इधर, घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बगोदर पुलिस को दी. पुलिस लोगों की मदद से इलाज के लिए पीसीआर वैन से तीनों युवकों को बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले गयी. वहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. दो की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इसे बाहर रेफर कर दिया गया है. सभी घायल विष्णुगढ़ इलाके के अलपीटो गांव के टिंकू सिंह, पवन सिंह व करण सिंह हैं.

Also Read: गिरिडीह : सीएम हेमंत सोरेन आज गिरिडीह में, करोड़ों की संपत्ति का करेंगे वितरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >