गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 गिरफ्तार, 2.19 लाख नकद और 33 सिम कार्ड बरामद

Giridih News|सभी साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, पांच बाइक और 2 लाख 19 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं. अपराधियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है.

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी करके 12 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है. ये सभी साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने, एयरटेल पेमेंट बैंक के मित्र ऐप के जरिए ठगी करने, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने के अलावा अलग-अलग तरीके से लोगों से ठगी करते थे. इन सभी साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 33 सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, पांच बाइक और 2 लाख 19 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोलडीह निवासी पवन कुमार राणा, गांडेय थाना क्षेत्र के भरकुंडा निवासी मोहम्मद शमशाद अंसारी, भरकुंडा के ही सज्जाद अंसारी, गांडेय थाना क्षेत्र के सज्जाद अंसारी, गांडेय थाना क्षेत्र के कुलजारी निवासी सलामत अंसारी, बुढ़ई के झिलुआ निवासी सच्चिदानंद कुमार मंडल, उत्तर प्रदेश के खरगपुरा थाना क्षेत्र के झरीकुंआ निवासी दीपक वर्मा, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदैया निवासी नितेश कुमार और पंकज कुमार मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पिपरासिंघा निवासी मुकेश मंडल, गांडेय थाना क्षेत्र के रकसकुटो निवासी निर्मल कुमार मंडल, ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर मोड़ निवासी रूपेश मंडल और ताराटांड़ थाना क्षेत्र के झितरी निवासी सोहन मंडल शामिल है.

गिरिडीह में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान

गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता करके यह जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी दल में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, प्रशिक्षु डीएसपी नीलम कुजूर, साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सुबह दे, पुअनि सरोज मंडल, पुअनि गौरव कुमार, सअनि संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेंद्र नाथ महतो, आशुतोष कुमार रंजन एवं हवलदार सुरेश यादव शामिल थे.

Also Read: झारखंड में बनेगा साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर, सीआइडी डीजी, आइजी व एसपी मिलकर तैयार कर रहे प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >