Giridih : बहन के घरेलू विवाद को निपटाने पहुंचे भाई पर पंचायत के दौरान धारधार हथियार से हमला, हुई मौत

चचेरी बहन के घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंचे भाई की धारधार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना जमुआ थाना इलाके के लताकी गांव की है. जहां बिहार के जमुई-चकाई के रहने वाले लालू पासवान की हत्या पंचायत के दौरान कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

Giridih News : चचेरी बहन के घरेलू विवाद को सुलझाने पहुंचे भाई की धारधार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई है. घटना जमुआ थाना इलाके के लताकी गांव की है. जहां बिहार के जमुई-चकाई के रहने वाले लालू पासवान की हत्या पंचायत के दौरान कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के बाबत बताया गया कि लालू पासवान अपनी चचेरी बहन के घर उसके घरेलू विवाद के निपटारा के लिए पहुंचा था. विवाद के निपटारे को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत में दोनों पक्ष के लोगों को समझाया जा रहा था. इसी बीच लालू के चचेरी बहन का देवर विकास पासवान ने धारधार हथियार से लालू पासवान के सिर पर प्रहार कर दिया. जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन – फानन में लोगों ने लालू को जमुआ के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया. इसी बीच रास्ते में ही लालू की मौत हो गयी. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए किसुन हाजरा, अनार देवी एवं विकास हाजरा को गिरफ्तार कर लिया है .

रिपोर्ट : मृणाल कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >