गिरिडीह : बगोदर में ट्रक से 9 लाख रुपये की सरसों तेल चोरी, राजस्थान से प. बंगाल जा रहा ट्रक

बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर अटका के पास पेट्रोल पंप परिसर में खड़े ट्रक से चोरों ने करीब नौ लाख रुपये मूल्य का सरसों तेल चोरी कर लिया. घटना सोमवार देर रात की है.

बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर अटका के पास पेट्रोल पंप परिसर में खड़े ट्रक से चोरों ने करीब नौ लाख रुपये मूल्य का सरसों तेल चोरी कर लिया. घटना सोमवार देर रात की है. भुक्तभोगी ट्रक चालक ने बगोदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. शिकायत में डुमरी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के चालक कुंजलाल यादव ने कहा है कि वह राजस्थान के कोटा से प. बंगाल के बांकुड़ा के लिए सरसों तेल लेकर चला था. एक जनवरी की रात नौ बजे ट्रक को बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित मेसर्स शांति ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप परिसर में खड़ा किया और खाना खाकर वाहन के केबिन में सो गया.

वहीं ट्रक जेएच 02बीडी 2965 का उप चालक हरि प्रसाद महतो उसके साथ सोया था. हरि गोरगो, तिलैया थाना बरवाअड्डा (धनबाद) का रहनेवाला है. जब सुबह दोनों उठे तो देखा कि ट्रक के पीछे का तिरपाल फटा हुआ है और सरसों तेल के कई टीन गायब हैं. गिनने पर 450 टीन गायब मिले, जिसका बाजार भाव से अनुमानित कीमत साढ़े नौ लाख रुपये बतायी जाती है. चालक की शिकायत पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की.

Also Read: गिरिडीह : सऊदी में फंसे मजदूरों ने फिर लगायी वतन वापसी की गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >