गिरिडीह : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, तीन लाख की संपत्ति राख

नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गयी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में बीती रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गयी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. मौके पर पहुंचे आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गये. घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और नगर थाना पुलिस को दी गयी. हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची, तब तक घर में रखे टीवी, पलंग, कपड़ा, नगदी समेत करीब तीन लाख रु की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

घटना के दिन भुक्तभोगी घर में अकेली थी 

भुक्तभोगी कल्पना मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह घर में अकेली थी. इसी दौरान घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी और आग की लपटों के साथ धुआं निकलने लगा. इसके बाद किसी तरह घर से बाहर निकल कर उसने अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बताया कि इस घटना में करीब तीन लाख रु की संपत्ति जलकर राख हो गयी.

Also Read: गिरिडीह : पिता ने पैसे देने से किया इनकार तो पुत्र ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >