गिरिडीह : उत्तरकाशी से लौटे प्रवासी श्रमिकों के घर पहुंचे पूर्व विधायक

उत्तरकाशी टनल में फंसे बिरनी प्रखंड स्थित सिमराढाब के युवक सुबोध कुमार एवं केशोडीह के विश्वजीत वर्मा की सकुशल वापसी के बाद रविवार को बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो दोनों के घर पहुंचे.

उत्तरकाशी टनल में फंसे बिरनी प्रखंड स्थित सिमराढाब के युवक सुबोध कुमार एवं केशोडीह के विश्वजीत वर्मा की सकुशल वापसी के बाद रविवार को बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो दोनों के घर पहुंचे. मौके पर पूर्व विधायक ने परिजनों के साथ सुबोध एवं विश्वजीत को मिठाई खिलायी एवं शॉल ओढ़ाकर फूल-माला पहनाकर दोनों का स्वागत किया व बधाई दी. साथ ही पूर्व विधायक ने मजदूरों के सुरंग से सकुशल निकाले जाने के लिए पीएम व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी सराहना की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिप सदस्य सूरज सुमन, प्रेमचंद कुशवाहा, मनोज चंद्रवंशी, सूरज मोदी, राजेंद्र राम, टुपलाल वर्मा, बुधन महतो, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, मिंटू मोदी, बीरेंद्र वर्मा, जगत वर्मा, भानु साव, महेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद थे.

Also Read: गिरिडीह : 42 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, 25 एकड़ में लगी फसलों को रौंदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >