Video: गौरी खान की मां ने डैडी कूल सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए शाहरुख खान

शाहरुख खान की सासू मां सविता छ्ब्बिर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में किंग खान की सासू मां का डांस देख सारे स्टार्स उनकी खूब तारीफ कर रहे है.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपनी मां सविता छ्ब्बिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. वीडियो में शाहरुख की सास जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही है. वीडियो पर फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. ये वीडियो गौरी ने अपनी मां के जन्मदिन पर पोस्ट किया है.

गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सविता छ्ब्बिर का डांस करते हुए वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘ऐसा कोई नहीं जो आपके स्टेप्स के साथ मैच कर सकें. हैपी बर्थडे मां. वीडियो में वो डैडी कूल सॉन्ग पर शानदार डांस करती दिख रही है. वीडियो में शाहरुख की सासू मां का अंदाज देख आप वीडियो को लाइक्स करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

https://www.instagram.com/p/CTj87W8orfw/

इस वीडियो पर कई बड़े स्टार्स ने कमेंट किया, जिसमें संजय कपूर, ज़ोया अख्तर, अमृता अरोड़ा, एकता कपूर, महीप कपूर, भावना पांडे का नाम शामिल है. शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, डांस की ट्रेनिंग लेनी होगी सासू मां से. वहीं, एक इंस्टा यूजर ने लिखा, क्या डांस कर रही है आंटी. कई यूजर्स ने उन्हें बर्थडे विश भी किया.

Also Read: फिल्म अंतिम का पहला गाना ‘विघ्नहर्ता’ रिलीज, सलमान और आयुष शर्मा का दमदार अंदाज, वरुण धवन ने जीता फैंस का दिल

गौरतलब है कि गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और एक सफल प्रोड्यूसर भी है. गौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बच्चों के साथ अक्सर तसवीरें शेयर करती रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी भी बेहद खास हैं.

शाहरुख खान के फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार किंग खान जीरो फिल्म में दिखाई दिए थे. शाहरुख पठान को लेकर बिजी चल रहे हैं. इस फिल्म में वो बड़े बालों में नजर आने वाले है. वहीं, एक्टर साउथ इंडिया के डायरेक्टर एटली के साथ भी काम कर रहे है. हाल ही में सेट से शाहरुख की कुछ तसवीरें लीक हुई थी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डीप नेक वाला ड्रेस पहनकर ‘बबीता जी’ ने ढाया कहर, तसवीरों पर आ जाएगा आपका दिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >