Gadar की रिलीज के वक्त थियेटर्स में फेंकी गई थी कांच की बोतलें, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर था, हालांकि अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया है कि गदर की रिलीज के वक्त काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. लोगों ने थियेटर्स में आग लगा दिया था, कई ने तो कांच की बोतलें भी फेंकी थी.

Gadar: साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर-एक प्रेम कथा को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था, ये फिल्म उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी. सकीना और तारा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी, इसके अलावा तारा सिंह का हैंडपंप उखाड़ना हो या फिर दमदार डायलॉग हर सीन पर खूब सीटियां बजी थी. हालांकि उस समय फिल्म को कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा था. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने इसके बारे में खुलकर बात की है.

पहले भी चलता था बायकॉट ट्रेंड

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में बायकॉट मोमेंट चल रहा है. जिसकी वजह से फिल्मों पर इसका काफी असर देखने को मिल रहा है. इसपर आजतक से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि हां अब सोशल मीडिया है, जैसे ट्विटर, इंस्टाग्राम हो गया. इसपर बातें काफी जल्दी पहुंच जाती है. पहले ये सब नहीं हुआ करता था. लोग दुकान पर खड़े होकर या फिर रोड पर एक दूसरे से बात करते हुए अपनी चीजें रखा करते थे.

गदर के रिलीज के दौरान थियेटर्स में लोगों ने लगा दी थी आग

अनिल शर्मा ने गदर की रिलीज के दौरान का एक किस्सा शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि जब गदर रिलीज हुई थी, तो बड़ा हंगामा हुआ था. कई लोगों ने थियेटर्स को आग लगा दी थी. भोपाल, हैदराबाद के कई थिएटर्स को आग के हवाले कर दिया गया था. लंदन के थिएटर्स में तो बियर की बोतलें लेकर लोग अंदर चले गए थे और सभी शीशे फोड़ने शुरू कर दिए थे. दरअसल कुछ लोगों को उस वक्त गलतफहमी हो गई थी कि ये फिल्म एंटी मुस्लिम है, जिसकी वजह से ये सब हंगामा हुआ. हमने ये फिल्म किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाई.

Also Read: अमीषा पटेल को इस शख्स से प्यार करना पड़ गया था महंगा, हिट फिल्में देने के बावजूद बर्बाद हो गया था करियर
पुलिस को थियेटर्स के बाहर किया गया तैनात

गदर की रिलीज के दौरान हुए बवाल को याद करते हुए अनिल बताते हैं, हर सिनेमा थिएटर के बाहर 50 पुलिस फोर्स तैनात रहती थी. हर 6 घंटे में पुलिस वालों की ड्यूटी बदलती थी. रोजाना आठ-आठ शोज होते थे. 24 घंटे फिल्म चलती थी. फिल्म जब रिलीज हुई थी, तो लगभग साढ़े पांच करोड़ ऑडियंस थिएटर पहुंची थी. फिल्म ने एक इतिहास रच दिया था. आज भी फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता जस के तस है. मैं अभी किसी फंक्शन से आ रहा था, तो दो महिलाओं ने मुझसे आकर पूछा सकीना फिल्म में होगी न. गदर एक फिल्म नहीं बल्कि इमोशन बन चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >