Gadar 2 में नाना पाटेकर की हुई एंट्री, इस दमदार रोल में आएंगे नजर, तारा सिंह से है कनेक्शन

Nana Patekar In Gadar 2: गदर 2 का फैंस ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई है. जिसके बाद फैंस उन्हें फिल्म में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गये हैं. ‘वेलकम एक्टर’ ने अपना वॉयसओवर दिया और वह फिल्म का परिचय देंगे.

Nana Patekar In Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर हर दिन कई तरह के अपडेट्स सामने आते हैं. जिसको जानकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो जाते हैं. इस मूवी में दर्शकों को तारा सिंह और सकीना की लवस्टोरी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था. जिसमें सनी पाजी किसी की कब्र पर रो रहे थे. इस सीन ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटौरी थी. अब खबर आई है कि वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर फिल्म के लिए वॉयसओवर करेंगे.

नाना पाटेकर की गदर 2 में एंट्री

नाना पाटेकर ने सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ के लिए अपनी आवाज रिकॉर्ड की. कलाकारों में उनके शामिल होने से दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं. दअसल ‘गदर 2’ की शुरुआत नाना पाटेकर की आवाज से होगी, वह फिल्म के स्टाटिंग का परिचय देंगे. गदर- एक प्रेम कथा के लिए अभिनेता ओम पुरी कथावाचक थे.

तरण आदर्श ने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “#Xclusive… नाना पाटेकर ने ‘गदर 2’ के लिए वॉयसओवर किया है… #NanaPatekar ने #Gadar2 के लिए अपनी आवाज दी है… #नाना का वॉयसओवर फिल्म दर्शकों को शुरुआत में ही #Gadar2 से परिचित कराएगा फ़िल्म का.” उन्होंने कहा, “यह याद किया जा सकता है कि #ओमपुरी ने 2001 में #गदर [पहला भाग] के प्रारंभिक दृश्यों के लिए वॉयसओवर किया था.”


Also Read: Gadar 2 की रिलीज से पहले ‘सकीना’ अमीषा पटेल ने खोली डायरेक्टर अनिल शर्मा की पोल, बोली- न सैलरी दी न…
गदर फिल्म के बारे में

‘गदर’ एक ट्रक ड्राइवर, तारा सिंह और अपनी पाकिस्तानी पत्नी को वापस पाने की लड़ाई की कहानी बताती है, जो ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘लगान’ के साथ बॉक्स-ऑफिस पर टकराई थी. गदर 2′ उस कहानी को आगे बढ़ाती है. जहां कहा जा रहा है कि तारा सिंह इस बार अपने बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे औऱ दुश्मनों से लड़ेंगे. गदर 2 का टीजर कुछ हफ़्ते पहले रिलीज़ किया गया था. टीजर की शुरुआत दर्शकों को 1971, लाहौर से परिचित कराने के साथ होती है. एक महिला को यह कहते हुए सुना जाता है कि वह पाकिस्तान का दामाद है और किसी को उसका भव्य स्वागत करना चाहिए अन्यथा वह लाहौर दहेज में ले जाएगा. एक मिनट लंबे टीजर में हमें सनी देओल के मजबूत पक्ष के साथ-साथ उनका कमजोर पक्ष भी देखने को मिलता है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >