Sunny Deol को देखकर बुरी तरह कांपने लगी थी प्रियंका चोपड़ा, कहा – कभी नहीं सोचा…

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था जब वह पहली बार सनी देओल से मिली थी, तो बुरी तरह कांपने लगी थी. उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वह सनी पाजी को असल जिंदगी में कभी मिलेंगी भी.

Gadar 2 Film: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्देशक अनिल शर्मा ने पार्ट 2 में कई ट्विस्ट डाले है, जिसमें इस बार तारा सिंह सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे. फिल्म के सेट से आए दिन कई फोटोज और वीडियोज लीक होते हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा देते हैं. आइये आज आपको एक मजेदार किस्सा बताते हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे.

सनी देओल को देख कांपने लगी थी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सनी देओल के साथ फिल्म द हीरे से की थी. इसी वजह से प्रियंका और सनी के बीच काफी अच्छा बॉन्डिंग है. एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था, जब वह पहली बार सनी देओल से मिली थी, तो वह बुरी तरह कांपने लगी थी. एक्ट्रेस ने आगे कहा था कि मैंने बचपन से ही सनी को काम करते हुए देखा था, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है. कभी सोचा नहीं था कि उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन जब यह हुआ, तो बहुत खुशी हुई थी.

गदर 2 के बारे में

बता दें कि सनी देओल इन-दिनों गदर 2 के प्रमोशन में बिजी है. गदर 2 या गदर: द कथा कंटीन्यूज अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है. पीरियड एक्शन ड्रामा 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपने बेटे के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तानियों से लोहा लेंगे. सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि मनीष वाधवा विलेन के रोल में होंगे. वो अमरीश पुरी के किरदार अशरफ अली को रिप्लेस करेंगे.

Also Read: Zwigato: कपिल शर्मा की फिल्म ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने उड़ाया मजाक, कहा- वाह इतिहास दिया…टीम को बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >