पंचायत चुनाव : मालदा में पूर्व पंचायत प्रधान टीएमसी लीडर मुस्तफा शेख की हत्या, कांग्रेस पर लगा मर्डर का आरोप

पश्चिम बंगाल में फिर एक हत्या हो गयी है. पंचायत चुनाव से पहले मालदा जिले के सुजापुर में एक तृणमूल नेता की हत्या हुई है, जो पूर्व पंचायत प्रधान थे. मुस्तफा के परिजनों का आरोप है कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने पूर्व पंचायत प्रधान का मर्डर किया है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल नेता मुस्तफा शेख की हत्या कर दी गयी है. मुस्तफा शेख (Mustafa Sheikh Murder) तृणमूल नेता तो थे ही, वह पूर्व पंचायत प्रधान भी थे. मुस्तफा के परिजनों ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया है. मामला मालदा जिले के सुजापुर का है. पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही बंगाल में हिंसक घटनाएं सामने आने लगी हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को संवेदनशील जिलों में तत्काल केंद्रीय बलों को तैनात करने का निर्देश दिया है.

पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ शुरू हुई हिंसा

मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और वामदलों ने भी पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की निगरानी में पंचायत चुनाव कराने की मांग की है. बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद सबसे पहले एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या हुई थी. बाद में नामांकन शुरू होते ही हिंसा का दौर शुरू हो गया. कहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में संघर्ष हुआ, तो कहीं टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने अन्य दलों के लोगों को कथित तौर पर नामांकन करने से रोका.

दीनहाटा में तृणमूल-भाजपा के बीच झड़प, बमबाजी

एक सप्ताह तक चले नामांकन के दौरान कम से कम 3 लोगों की हत्या हो गयी. आज यानी शनिवार को कूचबिहार जिले के दीनहाटा में एक बीडीओ ऑफिस के पास केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक पर हमला हो गया. स्क्रूटनी के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गयी. दोनों पक्षों की ओर से जमकर बमबाजी हुई. इससे पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य निर्वाचन आयोग राजीव सिन्हा को तलब किया था.

8 जुलाई को वोटिंग, 11 जुलाई को काउंटिंग

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 8 जून को बंगाल में पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान किया था. नवनियुक्त एसईसी राजीव सिन्हा ने कहा था कि 8 जुलाई को पूरे बंगाल में एक साथ पंचायत चुनाव के लिए मतदान कराये जायेंगे. 11 जुलाई को मतगणना होगी. बता दें कि त्रिस्तरीय चुनाव में 75,000 जनप्रतिनिधि चुनने के लिए साढ़े पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

Also Read: पंचायत चुनाव : केंद्रीय बलों की तैनाती पर आयोग को कोर्ट का नोटिस, शुभेंदु अधिकारी की याचिका पर फैसला सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >