फॉरेक्स कारोबारी पांडेय ब्रदर्स ने 207 करोड़ रुपये का ऑनलाइन लेन-देन किया, पुलिस की जांच में खुलासा

West Bengal Crime News: शातिरों ने ठगी के 130 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन करने के बाद इन्हें जीरो बैलेंस करके छोड़ दिया गया. इसके बाद अगस्त महीने में पहले पांच, फिर छह यानी कुल मिलाकर 11 नये बैंक अकाउंट खुलवाया और उन 11 बैंक अकाउंट्स में नये तरीके से 77 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन किया.

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिला के शिवपुर में फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़े शैलेश पांडेय और उसके भाई अरविंद पांडेय के खिलाफ जांच में पुलिस को बड़े पैमाने पर अवैध लेन-देन की जानकारी मिली है. अब तक दोनों भाइयों द्वारा कुल 207 करोड़ रुपये की अवैध लेन-देन किये जाने का पता चला है.

पहले ही खोले थे 17 बैंक अकाउंट

कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार के सूत्र बताते हैं कि पहले मिले 11 बैंक अकाउंट की जांच करने पर उन्हें उन अकाउंट में 77 करोड़ रुपये के अवैध रूप से ऑनलाइन लेन-देन का पता चला था. इसके बाद जांच में 17 अन्य अकाउंटों का पता चला. ये अकाउंट उन 11 बैंक अकाउंट से पहले खोले गये थे, जिसका पता पुलिस को चला था.

Also Read: मोबाइल गेमिंग App के जरिये करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कोलकाता पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 5 गिरफ्तार

अवैध तरीके से 130 करोड़ के ट्रांजैक्शन

उन 17 अकाउंट्स की जांच में पता चला कि 130 करोड़ रुपये के अवैध तरीके से ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस हुए हैं. शातिरों ने ठगी के 130 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन करने के बाद इन्हें जीरो बैलेंस करके छोड़ दिया गया. इसके बाद अगस्त महीने में पहले पांच, फिर छह यानी कुल मिलाकर 11 नये बैंक अकाउंट खुलवाया और उन 11 बैंक अकाउंट्स में नये तरीके से 77 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन किया.

20 करोड़ रुपये को पुलिस ने किया फ्रीज

इन 11 में से 2 बैंक अकाउंट में मौजूद 20 करोड़ रुपये को फ्रीज करने में पुलिस को कामयाबी मिली. इसके अलावा पांडेय ब्रदर्स के फ्लैट, दफ्तर व कार की जांच करके अब तक 8.15 करोड़ रुपये नकदी और 13 लाख रुपये के गहने और कई कागजात जब्त किये जा चुके हैं.

एक-दो दिन में पुलिस की गिरफ्त में होंगे पांडेय ब्रदर्स

अधिकारियों का कहना है कि लाल बाजार से कोलकाता पुलिस की छह टीमें पांडेय ब्रदर्स की तलाश में कई जगहों पर रेड कर रही है. दो जगहों पर पुलिस के पहुंचने के पहले वे भाग निकले. लेकिन, पुलिस की पहुंच से अब वे ज्यादा दूर नहीं हैं. पुलिस को पूरा भरोसा है कि अगले एक या दो दिन के भीतर पांडेय ब्रदर्स को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >