Flipkart-Amazon की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच पर मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स; देखें

Festival Sale Best Deals: फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो चुकी है. अमेजन जहां ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लेकर आया है, तो वहीं फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के साथ लोगों को रिझाने के लिए तैयार है. प्राइम और प्लस मेंबरशिप वाले यूजर्स सस्ते में नये प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं.

Flipkart Big Billion Days & Amazon Great Indian Sale 2023 – Festival Sale Best Deals : फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो चुकी है. अमेजन जहां ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल लेकर आया है, तो वहीं फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के साथ लोगों को रिझाने के लिए तैयार है. प्राइम और प्लस मेंबरशिप वाले यूजर्स सस्ते में नये प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट की सेल में अगर आप गूगल पिक्सल वॉच सीरीज को खरीदते हैं, तो यह आपको Google Pixel Watch 39,900 रुपये की जगह पर 19,999 रुपये में मिल जाएगी. इसी तरह Pixel Buds Pro को आप 19,900 की बजाय सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे. अमेजन पर एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा के क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. हम आपको बता रहे हैं कुछ शानदार डील्स के बारे में, जिन्हें मिस करने पर शायद आपको अफसोस होगा.

Google की लेटेस्ट लॉन्च सीरीज पर बड़ा डिस्काउंट

गूगल ने अभी हाल ही में पिक्सल 8 सीरीज लॉन्च की है. अगर आप इस सीरीज का फोन खरीदने की प्लानिंग कर चुके हैं, तो इसे फ्लिपकार्ट से खरीदे सकते हैं. इस सेल के तहत अभी आप इस नये-नवेले फोन पर हजारों की बचत कर सकते हैं. गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज को 75,999 रुपये और 1,06,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल में आप पिक्सल 8 को 11,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके साथ ही, प्रो मॉडल पर 13,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.

Also Read: Apple iPhone 14 मिल रहा मात्र 49,999 रुपये में, Flipkart Big Billion Days Sale के बेस्ट ऑफर्स देखें

फ्लिपकार्ट की सेल में अगर आप गूगल पिक्सल वॉच सीरीज को खरीदते हैं, तो यह आपको Pixel Watch 39,900 रुपये की जगह पर 19,999 रुपये में मिल जाएगी. इसी तरह Pixel Buds Pro को आप 19,900 की बजाय सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे.

iPhone 12 पर तगड़ी छूट

फ्लिपकार्ट की सेल में iPhone 12 पर भी आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. आप सिर्फ 32,000 रुपये में iPhone 12 को ऑर्डर कर सकते हैं. इसी तरह कंपनी iPhone 14 और 14 Plus भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. आप iPhone 14 को 49,999 रुपये से कम की कीमत पर खरीद पाएंगे. फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में इनके अलावा आप वीवो, रियलमी, इंफिनिक्स, मोटोरोला आदि के स्मार्टफोन पर भी अच्छा डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं.

Also Read: iPhone 13 मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, Amazon Sale में बेमिसाल ऑफर

स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर बड़े ऑफर्स

अमेजन पर स्मार्टवॉच, लैपटॉप, ऑडियो प्रोडक्ट्स समेत दूसरे आइटम्स पर बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है. आप इन प्रोडक्ट्स पर 50% से 80% तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो बढ़िया और ब्रांडेड स्मार्टवॉच आप सिर्फ 799 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर मंगा सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और किचन आइटम्स पर भी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है. सेल में HP और Xiaomi के लैपटॉप्स पर 20% से 25% का डिस्काउंट ऑफर है.

फ्लिपकार्ट की सेल में अगर आप गूगल पिक्सल वॉच सीरीज को खरीदते हैं, तो यह आपको Pixel Watch 39,900 रुपये की जगह पर 19,999 रुपये में मिल जाएगी. इसी तरह Pixel Buds Pro को आप 19,900 की बजाय सिर्फ 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे. अमेजन पर एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा के क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. हम आपको बता रहे हैं कुछ शानदार डील्स के बारे में, जिन्हें मिस करने पर शायद आपको अफसोस होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >