झारखंड: कतरास में आयरन स्टोर में लगी आग, करीब 50 लाख का नुकसान, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

धनबाद के कतरास में आयरन स्टोर में आग लग गयी. इससे करीब 50 लाख का नुकसान बताया जा रहा है. दुकान के मालिक विक्की केडिया रात साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंदकर घर जा रहे थे, तभी कुछ दूर पहुंचते ही दुकान के अंदर से आग का धुआं निकलते लोगों ने दिखा. ऐसे देखते ही लोग हो-हल्ला करने लगे.

कतरास (धनबाद) सुमन सिंह: झारखंड के धनबाद जिले के कतरास स्थित भगत सिंह चौक के पास रविवार की रात करीब आठ बजे तिरुपति आयरन स्टोर में अचानक आग लग गयी. इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया. इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गयी. दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसकी जानकारी बाघमारा सीओ को जैसे ही मिली. बाघमारा सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग लगने की जानकारी ली. आग लगने से करीब पचास लाख का नुकसान बताया जा रहा है.

घर वापस जा रहे दुकान मालिक को मिली आग लगने की सूचना

धनबाद जिले के कतरास में आयरन स्टोर में आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि दुकान के मालिक विक्की केडिया रात साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी कुछ दूर पहुंचते ही दुकान के अंदर से आग का धुआं निकलते लोगों ने दिखा. ऐसे देखते ही लोग हो-हल्ला करने लगे. इसकी सूचना मिलते ही दुकान मालिक वापस अपनी दुकान की ओर दौड़े और दुकान का शटर खोला, तो देखा कि दुकान में आग की लपटें उठ रही थीं. देखते ही देखते दुकान में आग ने विकराल रूप ले लिया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: धनबाद के कतरास में आयरन स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

थानेदार व सीओ पहुंचे घटनास्थल पर

इसकी सूचना कतरास थानेदार को मिलते ही वह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गयी. आग लगने के आधा घंटा के बाद दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसकी जानकारी बाघमारा सीओ को जैसे ही मिली. बाघमारा सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग लगने की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब पचास लाख का नुकसान हुआ है.

Also Read: झारखंड: ट्रक में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >