गिरिडीह के एक ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसपास के इलाके में मची अफरा तफरी

गिरिडीह के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग से लग गयी. इस वजह से आस-पास के इलाके में भी अफरा तफरी मच गयी. हालांकि, दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

गिरिडीह के एक ट्रांसफार्मर में गुरुवार दोपहर अचानक आग से लग गयी. ये घटना मोहनपुर जेल के समीप स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि पंप में कार्यरत कर्मियों में हड़कंप मच गयी. वहीं, आस-पास के इलाके में भी अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी दमकल विभाग और मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी. दमकल की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस बाबत फायर ब्रिगेड के पदाधिकारी रामाधार मुंडा ने बताया कि आग की लपटें भयावह थी. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >