Filmfare Awards 2024: गुजरात में सजेगी बॉलीवुड सितारों की महफिल, जानें कब होंगे 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ग्लैमरस और सबसे पुराने फिल्म पुरस्कारों में से एक, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने 69वें संस्करण के साथ वापस आने के लिए तैयार है. एक बार फिर सितारों से सजी शाम होगी और रेड कार्पेट पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों आग लगाएंगी. आइये जानते हैं इस बार कहां होना वाला है फिल्मफेयर...

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स हमेशा से ही सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी पॉपुलर रहा है. अवॉर्ड्स नाइट्स को हर कोई देखता है और फिल्म सितारे अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस से स्टेज और रेड कार्पेट पर आग लगाते हैं.

अब फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने अपने 69वें एडिशन के साथ वापस आने के लिए पूरी तरह तैयार है. नया एडिशन 28 जनवरी, 2024 को गांधीनगर, के गुजरात में होने जा रहा है.

अवॉर्ड सेरेमनी मस्ती मजाक, धमाकेदार डांस और बॉलीवुड अभिनेत्रियों की हॉट अदाओं और होस्ट की दर्शकों के साथ मस्ती से भरा होगा. ऐसे में आप भी अभी डेट याद कर लें और एंटरटेनमेंट के डोज के लिए तैयार हो जाएं.

पिछले साल आलिया भट्ट के गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था. अभिनेत्री को इस रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब भी मिला. वहीं राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया.

दरअसल जुलाई 2023 में, गुजरात पर्यटन निगम लिमिटेड (टीसीजीएल) ने 69वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के आयोजन के लिए वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (ए टाइम्स ग्रुप कंपनी) के साथ एक एमओयू पर साइन किया था.

इस फंक्शन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद थे. इसके अलावा अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने समारोह में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने गुजरात के साथ अपने स्पेशल रिलेशन के बारे में बताया.

टाइगर ने कहा, “गुजरात से मेरा स्पेशल रिश्ता है, क्योंकि मेरे दादाजी गुजराती थे और फिल्मफेयर की बात करें तो इस अवॉर्ड शो से मेरा खूबसूरत रिश्ता रहा है.

एक्टर ने कहा, मैंने 1990 में पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत अनुभव होने वाला है. फिल्म इंडस्ट्री, फिल्मफेयर के लिए अपनी बांहें खोलने के लिए गुजरात के सीएम को धन्यवाद.”

फिल्मफेयर पुरस्कार पहली बार 1954 में शुरू किए गए थे. कथित तौर पर, ब्लैक (2005) ने एक साल में सबसे अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं. इसने बेस्ट फिल्म, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री, क्रिटिक्स, बेस्ट सहायक अभिनेत्री, बेस्ट एडिटिंग के तहत 11 पुरस्कार जीते.

Also Read: Filmfare Awards 2023 Live Updates: आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का मिला अवार्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >