FIFA World Cup: अर्जेंटीना के हाथों हार के बाद फ्रांस में हिंसा, फैन्स ने गाड़ियों को किया आग के हवाले

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में हार के बाद फ्रांस में फैन्स गुस्से में हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात बन गये हैं. खबर है अर्जेंटीना के हाथों मिली करारी हार के बाद पेरिस में फैन्स जमकर बवाल काटे. फैन्स ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिये.

लियोनेल मेस्सी के कमाल से अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैम्पियन बना. एक ओर खितबा जीतने पर अर्जेंटीना सहित मेस्सी के समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं, तो दूसरी ओर करारी हार के बाद फ्रांस में हिंसा बढ़ गयी है. हार से दुखी खेल प्रेमियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया.

फ्रांस के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में हार के बाद फ्रांस में फैन्स गुस्से में हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में दंगे जैसे हालात बन गये हैं. खबर है अर्जेंटीना के हाथों मिली करारी हार के बाद पेरिस में फैन्स जमकर बवाल काटे. फैन्स ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिये. लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

ऐसा था फीफा वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले का रोमांच

मेस्सी के दो गोल और शूटआउट में तीसरे गोल की मदद से अर्जेंटीना ने काइलियान एमबाप्पे की हैट्रिक के बावजूद फ्रांस को हरा दिया.मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शकों और दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे फुटबॉल प्रेमियों की सांसें रोक देने वाले रोमांचक मैच में पासा पल पल पलटता रहा. अर्जेंटीना ने 80वें मिनट तक मेस्सी (23वां मिनट) और एंजेल डि मारियो (36वां मिनट) के गोलों के दम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन एमबाप्पे ने 80वें और 81वें मिनट में दो गोल करके मैच को अतिरिक्त समय तक खिंच दिया. अतिरिक्त समय में मेस्सी ने 108वें मिनट में गोल दागा तो एमबाप्पे ने दस मिनट बाद फिर बराबरी करके मैच को पेनल्टी शूटआउट में खींच दिया. शूटआउट में सब्स्टीट्यूट गोंजालो मोंटियेल ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल दागा जबकि फ्रांस के किंग्स्ले कोमैन और ओरेलियेन चोउआमेनी गोल करने से चूक गए. अर्जेंटीना की इस जीत के साथ पिछले चार विश्व कप से यूरोपीय बादशाहत का सिलसिला भी थम गया. आखिरी बार 2002 में ब्राजील ने जापान और दक्षिण कोरिया में विश्व कप जीता था.

Also Read: FIFA World Cup Final: मेस्सी को गोल्डन बॉल, एमबाप्पे को गोल्डन बूट, ऐसा था फाइनल का रोमांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >