FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर, मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराया

मोरक्को के सब्सीट्यूट अब्देलहामिद साबिरी ने 73वें मिनट में बायीं ओर से फ्री किक पर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी जो गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस के शरीर के नीचे आ गया. टीम के लिये दूसरा गोल जकारिया अबोखलाल ने हाकिम जियेच के पास पर स्टॉपेज टाइम में किया जो नेट के ऊपरी हिस्से में लगा.

फीफा विश्व कप में रविवार को एक और उलटफेर देखने को मिला. मोरक्को ने ग्रुप एफ में बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया. इस हार से केविन डि ब्रून और 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची बेल्जियम पर ग्रुप चरण में बाहर होने का खतरा छा गया है.

मोरक्को की ओर से अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबोखलाल ने गोल दागे

मोरक्को के सब्सीट्यूट अब्देलहामिद साबिरी ने 73वें मिनट में बायीं ओर से फ्री किक पर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी जो गोलकीपर थिबॉट कोर्टोइस के शरीर के नीचे आ गया. टीम के लिये दूसरा गोल जकारिया अबोखलाल ने हाकिम जियेच के पास पर स्टॉपेज टाइम में किया जो नेट के ऊपरी हिस्से में लगा.

Also Read: FIFA World Cup 2022 में दिखा मेसी का जादू, अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से हराया, माराडोना की बराबरी की

1998 के बाद वर्ल्ड कप में मोरक्को की पहली और कुल तीसरी जीत

मोरक्को की 1998 के बाद विश्व कप में पहली और कुल तीसरी जीत है. बेल्जियम अगर मोरक्को को हरा देती तो वह गत चैम्पियन फ्रांस के साथ नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाती. बेल्जियम अब ग्रुप के अपने महत्वपूर्ण अंतिम मैच में 2018 के फाइनल में पहुंची क्रोएशिया से भिड़ेगा जबकि मोरक्को का सामना कनाडा से होगा.

बेल्जियम के लिए अबतक ठीक नहीं रहा है कतर फीफा वर्ल्ड कप

बेल्जियम को कतर में शुरुआती मैच में कनाडा पर 1-0 की जीत के लिये मशक्कत करनी पड़ी थी. बेल्जियम को अपने स्टार स्ट्राइकर लुकाकू की काफी कमी खली जिसने 2018 विश्व कप में चार और यूरो 2020 में चार गोल दागे थे. मोरक्को ने पहले मैच में क्रोएशिया से गोलरहित ड्रा खेला था और इसी आत्मविश्वास से खेलते हुए यहां जीत हासिल की. इससे उसकी 1986 के बाद पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंचने की उम्मीदों को बल मिला है. टीम पहली बार 1986 में ही नॉकआउट में पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >