Fifa World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराया, गोल दागने के बाद ड्यूक ने मनाया अनोखा जश्न

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल ड्यूक ने एक गोल दागा, जिससे टीम को जीत मिली. ड्यूक ने अपनी टीम के लिए 23वें मिनट गोल दागा. ऑस्ट्रेलिया की 2010 में सर्बिया के खिलाफ जीत के बाद विश्वकप में यह पहली जीत है. ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में फ्रांस से 4-1 से हार मिली थी.

फीफा विश्व कप ग्रुप डी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ट्यूनीशिया को 1-0 से हराया और टूर्नामेंट में अपनी उम्मीद जीवंत रखी. ऑस्ट्रेलिया को नॉकआउट में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए इस मैच में केवल ड्रॉ की जरूरत थी लेकिन ड्यूक के 23वें मिनट में किए गए गोल से वह पूरे तीन अंक हासिल करने में सफल रहा.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल ड्यूक ने एक गोल दागा

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल ड्यूक ने एक गोल दागा, जिससे टीम को जीत मिली. ड्यूक ने अपनी टीम के लिए 23वें मिनट गोल दागा. ऑस्ट्रेलिया की 2010 में सर्बिया के खिलाफ जीत के बाद विश्वकप में यह पहली जीत है. ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में फ्रांस से 4-1 से हार मिली थी. ट्यूनीशिया को 1-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें अंतिम 16 में पहुंचने की बन गयी है.

Also Read: FIFA World Cup 2022: रोनाल्डो ने बनाया बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, PHOTOS

ड्यूक ने गोल दागने के बाद मनाया अनोखा जश्न

आज के मुकाबले में दोनों टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ड्यूक ने ऐसे में अपनी चपलता दिखाकर गोल दागा. उन्होंने पहले मैदान के बीच में गेंद को संभाला और फिर उसे क्रेग गुडविन के पास दिया. इसके बाद ड्यूक ने तेज दौड़ लगाई और गुडविन के क्रॉस पर दर्शनीय गोल किया. ड्यूक ने गोल करने के बाद अपने हाथ से हवा में ‘जे’ बनाया जो उनके पुत्र जैकसन के लिए था. जैकसन स्टेडियम में मौजूद थे. इस गोल से लाल रंग के वस्त्र पहनकर स्टेडियम में पहुंचे ट्यूनीशिया के समर्थक सन्न रह गए जबकि पीले वस्त्रों से सज्जित ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक बल्लियों उछलने लगे.

ट्यूनीशिया के पास नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत

ट्यूनीशिया अपने छठे विश्वकप में खेल रहा है लेकिन वह कभी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाया. वह अब भी नॉकआउट में जगह बना सकता है लेकिन इसके लिए उसे फ्रांस की मजबूत टीम को हराना होगा.

ऐसा है प्वाइंट टेबल का हाल

ग्रुप डी में अब फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया दोनों के तीन-तीन अंक हैं. डेनमार्क और ट्यूनीशिया के एक एक अंक हैं. फ्रांस को अभी डेनमार्क का सामना करना है. इस ग्रुप के अंतिम चरण के मैच बुधवार को खेले जाएंगे जिसमें ट्यूनीशिया का सामना फ्रांस से और ऑस्ट्रेलिया का डेनमार्क से होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >