अधूरी शूटिंग के बावजूद रिलीज होगी Rishi Kapoor की आखिरी फिल्म, जानिए क्या कहा Producer फरहान अख्तर ने

Rishi Kapoor का निधन 30 अप्रैल को सुबह में हो गया. अमेरिका में इलाज करवाने के बाद वह पिछले साल मुंबई लौट आए थे. इसके बाद वो फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की शूटिंग करने लगे थे.

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन 30 अप्रैल को सुबह में हो गया. ऋषि पिछले दो साल से ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे. अमेरिका में इलाज करवाने के बाद वह पिछले साल मुंबई लौट आए थे. इसके बाद वो फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की शूटिंग करने लगे थे. अब ऐसी खबर आ रही है कि फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करना चाहते हैं.

Also Read: क्या आपने देखा Neetu Singh और Rishi Kapoor की शादी का कार्ड? देखिए कुछ ऐसा था इंवीटेशन

ऋषि कपूर की ‘शर्माजी नमकीन’ आखिरी फिल्म होगी. इस फिल्म में वह मेन लीड में नजर आएंगे. उनके निधन से यह कयास लगाये जा रहे थे कि फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली जाएगी लेकिन ऐसा नहीं होगा. इस फिल्म में ऋषि ने अपने हिस्से की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर चुके थे. बस कुछ दिनों की शूटिंग ही बाकी थी. फरवरी में फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी और तभी ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था.

ऐसे में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रॉडक्शन तले बन रही फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि फिल्म को पूरा कर इसे रिलीज किया जाए. दोनों इस बात पर सोच-विचार कर रहे हैं कि आखिर बचे हुए हिस्से की शूटिंग कैसे पूरी की जाए ताकि फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो सके. अब खबर है कि लॉकडाउन के बाद ये फिल्म रिलीज की जायेगी.

Also Read: Rishi Kapoor को आखिरी बार नहीं देख सकीं थीं Riddhima, 1400 किमी सफर कर दो दिन बाद पहुंचीं मुंबई

इस फिल्म में ऋषि के अपोजिट जूही चावला काम कर रही थीं. पिछले साल दिसंबर में शूटिंग शुरू होने के समय जूही ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें ऋषि सहित बाकी कलाकार स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में हिस्सा लेते नजर आ रहे थे. शर्माजी नमकीन के निर्देशक हितेश भाटिया हैं जिनकी ये पहली फिल्म है. बता दें कि ऋषि और जूही ने बोल राधा बोल, साजन का घर, रिश्ता हो तो ऐसा, घर की इज्जत और ईना मीना डीका जैसी हिट फिल्मों में काम किया है.

वहीं, इसके अलावा ऋषि कपूर ने फिल्म ‘द इंटर्न’ की हिंदी रीमेक भी साइन की थी. यह फिल्‍म 2015 में रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्‍म ‘द इंटर्न’ का रीमेक है. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली थीं. हालांकि इस फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी और उससे पहले ही उनका निधन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >