हेमंत सरकार में झारखंड आंदोलनकारी के परिजनों को मिलेगा सम्मान और अधिकार : विधायक सुखराम उरांव

पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव क्षेत्र में शहीद लालसिंह मुंडा का 38वां शहादत दिवस मनाया गया. इस माैके पर रैली भी निकाली गयी. वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए JMM विधायक सुखराम उरांव ने राज्य के आंदोलनकारियों के परिजनों को मान-सम्मान और अधिकार देने की बात कही.

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव टोकाद मैदान में झारखंड आंदोलनकारी शहीद लालसिंह मुंडा का 38वां शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान बंदगांव स्थित शासनदिरी पर परिजनों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत पत्थर को धोते हुए पूजा अर्चना किया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ बंदगांव से टोकाद मैदान स्थित शहीद लाल सिंह मुंडा के स्मारक स्थल तक निकाला. जुलुस बंदगांव बाजार स्थित शहीद लालसिंह मुंडा की प्रतिमा और टोकाद स्थित समाधि स्थल पहुंचकर फूल माला चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

जल, जंगल और जमीन के लिए शहीद हुए लालसिंह मुंडा

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के जिला अध्यक्ष सह चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि जिस तरह भगवान बिरसा ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए. उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए शहीद लालसिंह मुंडा ने भी जल, जंगल और जमीन एवं अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे. कहा कि उनकी कमी सदा ही रहेगी.

झारखंड आंदोलनकारियों के परिवार को मिलेगा मान-सम्मान और अधिकार

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि उनके सपनों को पूरा किया जायेगा. बंदगांव के लोगों को रोजगार समेत मूलभूत सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है जो आने वाले समय में सभी समस्याएं दूर की जायेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में जो शहीद हुए हैं उनके परिवार को चिह्नित कर हेमंत सरकार द्वारा मान-सम्मान और अधिकार दिया जायेगा.

Also Read: Dr JJ Irani के कहने पर RJD सुप्रीमो लालू यादव ने डॉ अजय को पूर्वी सिंहभूम का एसपी किया था नियुक्त

इन अतिथियों ने सभा को किया संबोधित

इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी शहीद लालसिंह मुंडा की पत्नी जसफीन हमसाय, जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, सोनाराम देवगम, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, झारखंड आंदोलनकारी भुवनेश्वर महतो, राहुल आदित्य, विवेक सिंह विक्की, प्रेम मुंडारी, दीपक प्रधान ने भी सभा को संबोधित किया.

सैकड़ों लोगों ने शहीद लालसिंह मुंडा को दिया श्रद्धांजलि

शहीद लालसिंह मुंडा को श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक सुखराम उरांव के अलावा शहीद लालसिंह मुंडा की पत्नी जसफीन हमसाय, पूर्व विधायक बहादुर उरांव, झारखंड आंदोलनकारी भुवनेश्वर महतो, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष लखन हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, दीपक कुमार प्रधान, प्रदीप महतो, प्रेम मुंडारी, विवेक सिंह विक्की,आलोक मुंडू, अरुप चटर्जी, कालिया जामुदा सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता तथा ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दिया.

रिपोर्ट : अनिल तिवारी, बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >