Exit Poll Results 2023 : राजस्थान में किसकी सरकार? जानें एग्जिट पोल के बाद क्यों बढ़ी टेंशन

Rajasthan Exit Poll Results 2023 : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आये ज्यादातर एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को आगे बताया गया. एग्जिट पोल के बाद से नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है.

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आये ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को आगे बताया गया है. इसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई है, हालांकि मतों की गणना तीन दिसंबंर को होगी जिसके बाद पता चलेगा कि राजस्थान का ट्रेंड कायम रहता है या फिर कांग्रेस की वापसी होती है. आपको बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को हुए मतदान पर एग्जिट पोल के नतीजों ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब तक सामने आए चार एग्जिट पोल में से सभी में बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस 60 से 90 सीट पर सिमटती दिख रही है. राजस्थान में आए एग्जिट पोल के बाद लोगों को तीन दिसंबर का इंतजार है. ‘पोल ऑफ पोल्स’ में बीजेपी को 112 सीट, कांग्रेस को 77 सीट और अन्य को छह सीट मिलने की बारे में बताया गया है.

Also Read: Exit Poll Results 2023 : राजस्थान में किसकी सरकार? एग्जिट पोल के बाद बढ़ी टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >