कोयला व्यापारी व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को अपराधियों ने मारी तीन गोली

झारखंड में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. एक बार फिर लातेहार में एक कोयला व्यवसायी को गोली मारी गयी है. कोयला कारोबारी राजेंद्र प्रसाद साहू जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं. उन पर हमले के बाद लोगों ने रांची-चतरा मुख्य पथ को जाम कर दिया.

लातेहार के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह कोयला व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद साहू पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी. गोली लगने के बाद राजेंद्र प्रसाद साहू की स्थिति गंभीर है. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने कस्तूरबा विद्यालय के समीप स्थित अपने कार्यालय में साहू बैठक कर रहे थे. बैठक के बाद स्कूटी से अपने घर जाने के लिए निकले थे. जिस स्कूटी से वह घर जा रहे थे, उसे कोई और चला रहा था. साहू पीछे में बैठे थे.

साहू की स्कूटी का पीछा कर रहे थे बाइक सवार

इसी दौरान एक बाइक ने उस स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया, जिस पर राजेंद्र प्रसाद साहू बैठे थे. साहू को बाइक सवार पर शक हुआ. उन्होंने गाड़ी रोककर बाइक सवार व्यक्ति से कुछ पूछना चाहा, लेकिन बाइक स���ार भागने लगे. यह देख साहू ने उनका पीछा किया. इसी क्रम में झरीवा टोला स्थित दून स्कूल के समीप भाग रहे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी. राजेंद्र प्रसाद साहू को तीन गोलियां लगीं हैं.

राजेंद्र प्रसाद साहू की बांह, जांघ और छाती में लगी है गोली

घटना के बाद तत्काल आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रेफर कर दिया गया. उनकी बांह, छाती व जांघ में गोली लगी है. घटना के बाद से पूरे शहर में दहशत व्याप्त है. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. पुलिस पूरे शहर का घेराबंदी कर सघन जांच अभियान में लगी है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

Also Read: अमन साहु गैंग की धमकी से झारखंड के कई कोयला कारोबारी खौफ में, किसी ने ठिकाना बदला तो कई छोड़ेंगे धंधा

लोगों ने रांची-चतरा मुख्य पथ को किया जाम

सरेआम गोलीबारी की इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी रोष है. राजेंद्र प्रसाद साहू को रिम्स रेफर किये जाने के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये. रांची-चतरा मुख्य पथ को मुरपा मोड़ के समीप जाम कर दिया. खबर लिखे जाने तक एनएच-99 पर आवागमन पूरी तरह ठप है. लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.

लगातार कोयला व्यवसायियों को बनाया जा रहा निशाना

इन दिनों शहर में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है. विशेषकर कोयला व्यवसायी लगातार अपराधियों के निशाने पर हैं. बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में कोयला का कारोबार करने वाले व्यापारियों पर पहले भी गोलीबारी की घटना हो चुकी है. इससे पूर्व कोयला व्यवसायी मो मुजम्मिल के घर पर भी अपराधियों ने गोलीबारी की थी.

Also Read: एक करोड़ की रंगदारी के लिए गोविंदपुर में कोयला कारोबारी के घर फायरिंग, प्रिंस खान ने ली जिम्मेदारी

झामुमो नेता की गोली मारकर हुई थी हत्या

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रखंड अध्यक्ष दिलशेर खान की कुसमाही कोल साइडिंग परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. पिछले दिनों चंदवा निवासी सह कोल व्यवसायी रंजीत गुप्ता पर भी रांची में जानलेवा हमला किया गया था. वे अब भी दिल्ली में इलाजरत हैं. शनिवार को फिर से अपराधियों ने एक कोयला व्यापारी को निशाना बनाया है. घटना के बाद से पूरे शहर में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >