मेरठ: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज, युवती की आपबीती सुन अफसरों के उड़े होश

Meerut News : मेरठ में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज हुई है. दिल्ली की एक युवती ने पूर्व सांसद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई तो अफसरों के होश उड़ गए.

Meerut News : यूपी में मेरठ के पूर्व बसपा सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दिल्ली की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवती शुक्रवार को मेरठ एसएसपी दफ्तर अपनी शिकायत लेकर पहुंची. युवती का आरोप है कि पूर्व सासंद शा���िद अखलाक के बेटे दानिश ने उसे बहला फुसलाकर दोस्ती कर ली. इसके बाद मेरठ के एक होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब उसने दुष्कर्म की शिकायत के लिए कहा तो सांसद के बेटे ने उसे जान से मारने की धमकी दी है.

युवती ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश कुरैशी नाम के युवक का मैसेज आया. प्रार्थनी ने पूछा तो युवक ने दानिश अखलाक नाम बताया और इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी और फोन पर भी बात होने लगी. बातचीत में दानिश ने अपने को अविवाहित बताया. युवती दानिश की बातों में आ गई और 20 अगस्त 2023 को दानिश मिलने दिल्ली आया, जहां पर हौज खास रेस्टोरेंट में बैठकर दोनों की बातचीत हुई. इस दौरान दानिश ने प्रार्थनी को बताया कि वह मेरठ में अच्छे परिवार से है. उसके पिता शाहिद अखलाक पूर्व सांसद रह चुके हैं.

22 अगस्त को होटल में मिलने बुलाया दुष्कर्म किया

इसके बाद 22 अगस्त को दानिश ने उसे मेरठ दिल्ली रोड पर क्रोम होटल में मिलने के लिए बुलाया. युवती से कहा कि ये मेरा ही होटल है. दानिश ने युवती को एक मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि ये मेरे मैनेजर का नंबर है, होटल में आकर इनसे मिल लेना. युवती दोपहर 3 बजे होटल पहुंची तो मैनेजर ने उसे होटल के सेकेंड फ्लोर पर बने एक कमरे में ले जाकर बैठने को बोला.

युवती का आरोप है जब होटल के कमरे में वो बैठी थी तभी थोड़ी देर बाद दानिश कमरे में आया और बातचीत करने लगा. इसके बाद शराब पीकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. युवती ने विरोध किया तो जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. युवती रोते हुए जाने लगी तो दानिश ने कहा मैं तुम्हारा साथ दूंगा परेशान मत हो, तभी युवती होटल के कमरे में बने टॉयलेट में नहाने गई तो सांसद पुत्र दानिश ने अपने मोबाइल में युवती के नहाते हुए वीडियो बना लिए.

युवती ने शिकायत में यह भी कहा जब उसे शक हुआ कि दानिश उसका नहाते हुए वीडियो बना रहा है तो उसने बाहर आकर दानिश का फोन चैक किया, उसमें उसे अपने नहाते हुए न्यूड वीडियो भी मिले. युवती ने दानिश के फोन से वीडियो डिलीट कर दिया. युवती का आरोप है कि उसने दानिश के फोन में और भी हिंदू लड़कियों की चैटिंग, पोस्ट देखी है. जिस पर दानिश ने आई लव माई वाइफ, आई लव माई डॉटर भी लिखा है. युवती ने कहा कि यह देखकर उसे यकीन हुआ कि दानिश ने उससे झूठ बोला है.

जब युवती ने दानिश से कहा कि वो उससे शादी कर ले तो वो मुकर गया. युवती बार-बार शादी के लिए कहती रही मगर दानिश ने शादी से इंकार कर दिया. इसके बाद युवती होटल से चली गई. अब दानिश लगातार कॉल, मैसेज कर उसे परेशान कर रहा है. युवती ने कहा कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा दानिश अखलाक ऐसे ही हिंदू लड़कियों से ऐसे ही बात करके उन्हें धोखा दे रहा है. उसे भी जबरन झूठ बोलकर बुलाया और जबरन शारीरिक शोषण किया है.

युवती ने दानिश के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि शाहिद अखलाक बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े सांसद रहे हैं. बाद में बसपा से अलग होकर अपनी पार्टी भी बनाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >