Entertainmet News: फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा की मां का निधन, अस्पताल पहुंचे कई सेलेब्स
Copied link
Entertainmet News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) का पहला लुक जारी कर दिया गया है. शाहिद ने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर कर बताया कि इसका टीजर जल्द ही आने वाला है. इस मूवी में रोनित रॉय, संजय कपूर, डायना पेंटी और विवान भटेना भी है. वहीं, बुधवार को आमिर खान, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन एक साथ एक इवेंट के लिए नजर आए. इस दौरान सबने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.
3:00 AM. 14 Apr 233:00 AM. 14 Apr
कपिल शर्मा शो का एक और प्रोमो जारी
https://www.instagram.com/p/Cq-Txt8tSzW/
3:00 AM. 14 Apr 233:00 AM. 14 Apr
कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जायेंगी ये भारतीय फिल्म
2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल की आधिकारिक लाइन-अप का गुरुवार को अनावरण किया गया और केवल एक भारतीय फिल्म ने इस सूची में जगह बनाई है. अनुराग कश्यप की केनेडी को फेस्टिवल के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के हिस्से के रूप में चुना गया है. यह फेस्टिवल 16-27 मई तक चलेगा. कान्स फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने फेस्टिवल के मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन में अनुराग कश्यप कैनेडी के चयन की घोषणा की.
3:00 AM. 14 Apr 233:00 AM. 14 Apr
सनी देओल ने शेयर की तस्वीर
https://www.instagram.com/p/Cq8IQCTpGqH/
3:00 AM. 14 Apr 233:00 AM. 14 Apr
फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा की मां का निधन
कास्टिंग डायरेक्टर, फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा की मां कमला छाबड़ा का गुरुवार को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 70 साल की थीं. कास्टिंग डायरेक्टर को मुश्किल वक्त में ताकत देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से कई हस्तियां अस्पताल पहुंच रही हैं. दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म निर्माता फराह खान, सुनील ग्रोवर, नूपुर सनन और अपारशक्ति खुराना को भी अस्पताल में देखा गया.
https://www.instagram.com/p/Cq-jzJ2O4Ip/
3:00 AM. 14 Apr 233:00 AM. 14 Apr
कपिल के सवाल का सलमान ने दिया दिलचस्प जवाब
इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो में सलमान खान अपनी आनेवाली फिल्म किसी का भाई किसी का जान को प्रमोट करने के लिए शो में नजर आनेवाले हैं. शो का एक मजेदार प्रोमाे सामने आया है जो दिलचस्प है.
https://www.instagram.com/p/Cq-fMXoK8C2/
11:48 PM. 13 Apr 2311:48 PM. 13 Apr
सलमान ने जिम सेशेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
https://www.instagram.com/p/Cq-I9qDIT95/
11:48 PM. 13 Apr 2311:48 PM. 13 Apr
काजोल ने सर्जरी जैसे दावों पर तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस काजोल अभिनेत्री काजोल ने उस समय को याद किया जब लोग उनपर भद्दे कमेंट्स करते थे. काजोल ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को बताया कि, “उस समय बहुत सारे टैग थे. वह सांवली है, वह मोटी है और वह हर समय चश्मा पहने रहती हैं. ये कुछ ऐसे कमेंट्स थे जो तब किये गये जब मैंने पहली बार फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था. लेकिन मुझे पता था कि मैं स्मार्ट, कूल और उन सभी लोगों से बेहतर हूं जिनके पास मेरे बारे में कहने के लिए कोई नकारात्मक बात है. इसलिए मैं अपने आप में बनी रही और इसे कभी खुद पर हावी होने नहीं दिया. जल्दी या बाद में जब वे मुझे नीचा नहीं दिखा पाये, तो दुनिया ने मुझे गले लगा लिया कि मैं कौन थी. मैंने कोई स्किन वाइटनिंग सर्जरी नहीं कराई है. मैंने बस खुद को धूप से बचाया है! अपने जीवन के 10 सालो तक मैं हर समय धूप में काम करती रही, जिसके कारण मैं सांवली हो गई! और अब मैं वहाँ काम नहीं कर रही हूं. तो मेरा रंग साफ हो गया है! यह कोई स्कीन को सफेद करने वाली सर्जरी नहीं है, यह घर पर रहने की सर्जरी है.”
11:48 PM. 13 Apr 2311:48 PM. 13 Apr
डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी
टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि डेविड धवन की एंजियोप्लास्टी मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में की गई. उनकी धमनी में स्टेंट लगाया गया है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, अब डेविड धवन बिल्कुल ठीक हैं और अपनी सेहत का ध्यान रख रहे हैं. उनके दोनों बेटे वरुण धवन और रोहित धवन आदर्श बेटों की तरह अपने पिता की देखभाल कर रहे हैं. उनकी पत्नी लाली धवन, वरुण और रोहित इस दौरान बहुत चिंतित थे कि उनकी हृदय की समस्या शुरू हो गई, लेकिन अब सब कुछ ठीक है.
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
बिकिनी सीन पर बोली शर्मिला टैगोर
शर्मिला टैगोर ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि ‘एक ग्लैमरस छवि बहुत अच्छी होती है’, लेकिन अगर उन्हें गंभीरता से लिया जाना है, तो उन्हें इससे कहीं ज्यादा होना होगा. उन्होंने कहा कि आराधना (1969) उस समय आई थी, और तभी से, उन्होंने ‘जानबूझकर अपनी स्क्रिप्ट’ चुननी शुरू कर दी. अपनी फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस की प्रतिक्रिया के बारे में बोलते हुए, शर्मिला टैगोर ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “जब मैंने पेरिस में सीन किया, तो मेरा बिकनी दृश्य चौंकाने वाला था. इंडस्ट्री समेत जनता काफी हैरान थी. मेरा माननाहै कि उस समय संसद में प्रश्न पूछे जाते थे. हालांकि आज हम जिस तरह की फिल्में देखते हैं, उसकी तुलना में यह अब बहुत मासूम लगती है.
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
देबीना ने की बेटी संग मस्ती
https://www.instagram.com/p/Cq7aPt_hxzg/
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
अरमान मलिक ने दिखाया बेटे का चेहरा
https://www.instagram.com/p/Cq9oUJxuu8Q/
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
मलाइका के नो मेकअप लुक पर फिदा हुए फैंस
https://www.instagram.com/p/Cq8mEXvLkYY/?hl=en
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
मेट्रो राइड पर बोली हेमा मालिनी
https://www.instagram.com/p/Cq9p_BErT81/?hl=en
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
करीना कपूर हुई स्पॉट
https://www.instagram.com/p/Cq9rFw7scud/?hl=en
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
शुभ यात्रा का ट्रेलर आउट
https://www.instagram.com/p/Cq9uGdQqwDc/?hl=en
10:11 PM. 13 Apr 2310:11 PM. 13 Apr
पहली बार अजय से कैसे मिली काजोल
काजोल ने खुलासा किया कि जब वह पहली बार अजय से फिल्म के सेट पर मिली थीं, तब वह किसी और को डेट कर रही थीं और अजय की भी कोई और गर्लफ्रेंड थी. एक साथ दोनों ने एक फिल्म में काम किया और दोनों दोस्त बन गए. बात करना शुरू कर दिया और अंततः “दोस्तों से थोड़ा अधिक” बनने के बाद दोनों ने अपने-अपने पाटनर्स से ब्रेकअप कर लिया. अपनी शादी की सफलता का राज खोलते हुए काजोल ने स्वीकार किया कि यह ‘आसान नहीं’ था. दो बच्चों की मां ने कहा कि इसमें हर दिन शादी पर काम करना और ‘बहुत सारा काम’ करना शामिल है.
4:25 PM. 13 Apr 234:25 PM. 13 Apr
Carry on jatta का टीजर आया सामने
https://www.instagram.com/p/Cq9iTy-qApz/?hl=en
4:25 PM. 13 Apr 234:25 PM. 13 Apr
मलाइका अरोड़ा नजर आई इस अंदाज में
https://www.instagram.com/p/Cq8mEXvLkYY/?hl=en
4:25 PM. 13 Apr 234:25 PM. 13 Apr
सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने दोस्त सतीश कौशिक के बर्थ एनिवर्सरी पर एक खास पोस्ट शेयर किया. एक वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त सतीश कौशिक! जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आज बैसाखी वाले दिन तुम 67 वर्ष के हो जाते. मगर तुम्हारे जीवन के 48 वर्षों तक मुझे तुम्हारा birthday मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसलिए मैंने फ़ैसला किया है कि आज शाम को हम तुम्हारा जन्मदिन शानदार तरीक़े से मनाने की कोशिश करेंगे! शशि और वंशिका के साथ वाली सीट ख़ाली होगी.
https://www.instagram.com/p/Cq9V1H-ISum/?hl=en
4:25 PM. 13 Apr 234:25 PM. 13 Apr
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना की दिल खोलकर तारीफ की
सुहाना खान मेकअप ब्रैंड मेबलिन की ब्रांड एंबेसडर बन गई है. इस इवेंट में स्टारकिड कंप्लीट रेड आउटफिट में नजर आई. इस ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लगी और उन्होंने काफी कॉन्फिडेंस से खुद को कैरी किया. अपनी बेटी का वीडियो शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, “मेबलिन के लिए बधाई हो बेटा. अच्छे कपड़े पहने है…अच्छा बोल रही हो…बहुत खूब. क्या मैं अच्छी परवरिश करने का कुछ श्रेय ले सकता हूं !!’’ लव यू माय लिटिल लेडी इन रेड!”
https://www.instagram.com/reel/Cq7y86Sogsk/
4:25 PM. 13 Apr 234:25 PM. 13 Apr
अभिनेत्री उत्तरा बावकर का निधन
प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगकर्मी उत्तरा बावकर का लंबी बीमारी के बाद महाराष्ट्र के पुणे शहर में निधन हो गया. उनके परिवार के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह 79 वर्ष की थीं और पिछले करीब एक साल से बीमार थीं. अभिनेत्री ने मंगलवार को पुणे के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में अभिनय की बारीकियां सीखने वालीं उत्तरा बावकर ने ‘मुख्यमंत्री’ में पद्मावती, ‘मीना गुर्जरी’ में मीना, शेक्सपियर के ‘ओथेलो’ में डेसडेमोना और नाटककार गिरीश कर्नाड के नाटक ‘तुगलक’ में मां की भूमिका के अलावा विभिन्न लोकप्रिय नाटकों में यादगार किरदार निभाया. गोविंद निहलानी की फिल्म ‘तमस’ में अपने अभिनय के बाद उत्तरा बावकर सुर्खियों में आईं.
12:51 PM. 13 Apr 2312:51 PM. 13 Apr
ब्लडी डैडी का पहला लुक आया सामने
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ब्लडी डैडी का पहला लुक सामने आया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, टीज़र जल्द ही आ रहा है. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. ब्लडी डैडी 2011 की फ्रांसीसी फिल्म निट ब्लैंच का आधिकारिक रूपांतर बनने के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये ओटीटी पर रिलीज होगी.
https://www.instagram.com/p/Cq74iLlM-Pi/
12:51 PM. 13 Apr 2312:51 PM. 13 Apr
एक इवेंट में साथ-साथ दिखे आमिर खान, ऋतिक रोशन
आमिर खान, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन को मुंबई में आयोजित Jio Studios Infinitit Together इवेंट में देखा गया. इसमें आमिर अपने एक्स वाइफ किरण राव और बेटी आयरा खान के साथ नजर आए. ऋतिक रोशन सूट-बूट में काफी स्मार्ट लगे, जबकि अभिषेक बच्चन ब्लेज़र, टर्टल-नेक टी-शर्ट और मैचिंग ट्राउज़र में हैंडसम दिखे. इसमें शाहिद कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव भी दिखे.
मुख्य बातें
Entertainmet News Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लडी डैडी (Bloody Daddy) का पहला लुक जारी कर दिया गया है. शाहिद ने अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म से फर्स्ट लुक शेयर कर बताया कि इसका टीजर जल्द ही आने वाला है. इस मूवी में रोनित रॉय, संजय कपूर, डायना पेंटी और विवान भटेना भी है. वहीं, बुधवार को आमिर खान, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन एक साथ एक इवेंट के लिए नजर आए. इस दौरान सबने पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए. इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.