Entertainmet News Live: मुकेश छाबड़ा ने शेयर की मां की तस्वीरें...लिखा इमोशनल नोट, कपिल शर्मा ने किया ये कमेंट
Entertainmet News Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. महिमा की मां मिसेज चौधरी का निधन हो गया. एक्ट्रेस अपनी मां से काफी क्लोज थी. ऐसे में एक्ट्रेस के लिए ये वक्त काफी मुश्किल भरा है. वहीं, बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए. इसमें सलीम खान, शहनाज, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, उर्मिला मातोंडकर, सना खान, पूजा हेगड़े, नरगिस फाखरी, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख जैसे सितारे नजर आए. इनका वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, जिन्होंने हाल ही में अपनी मां कमला छाबड़ा को खो दिया था, ने उनके लिए एक लंबी और दिल को छू लेने वाली पोस्ट साझा की है. मुकेश ने तस्वीरों को साझा किया और सोशल मीडिया पर लिखा, “अलविदा मां (हाथ जोड़कर, दिल के इमोजी) हमेशा के लिए हमें छोड़कर जाने से पहले मेरी मां ने मुझसे जो आखिरी शब्द कहे थे, वह थे ‘आई लव यू’. ये शायद मेरे लिए भी उनके पहले शब्द थे. मैं आज सुबह उसकी तलाश में उठा जब तक मुझे चीजों की वास्तविकता का एहसास नहीं हुआ. काश तुम अभी भी यहां होती मां, मुझे आशा है कि तुम जहां भी हो, सबसे अच्छा जीवन जी रही हो, खुश, सुरक्षित, संतुष्ट और सबसे प्यारी चीजें खा रही हो आपको बहुत पसंद आया.”
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस शांत नहीं रह सकते, क्योंकि उनकी मल्टीस्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. शुरुआती आंकड़ों को देखें तो ऐसा लगता है कि भाईजान की फिल्म कई नये रिकॉर्ड बनाने को पूरी तरह तैयार है. बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के बारे में रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के प्रशंसकों ने मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी गैलेक्सी थिएटर में कैश रजिस्टर भेजा है, जबकि पूरी तरह से एडवांस बुकिंग शुरू होनी बाकी है, सीमित स्क्रीन कथित तौर पर सुपर फास्ट टिकट बेच रहे हैं. बताया जा रहा है कि गिटी गैलेक्सी के शनिवार और रविवार के सभी शोज हाउसफुल हो चुके हैं.
शहनाज गिल अब शोबिज की दुनिया में एक बहुत लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं. बिग बॉस 13 के बाद उनकी जिंदगी बदल गई. शो के जरिए उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली और अब वह बॉलीवुड में अपनी बड़ी एंट्री की उम्मीद कर रही हैं. एक्ट्रेस शहनाज गिल के शो किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. अब, किसी का भाई किसी की जान की टीम द कपिल शर्मा शो में दिखाई दी. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 की सबसे कम फीस लेने वाली प्रतियोगी में से एक थी.
रविवार शाम को बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. पार्टी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. बिग बॉस फेम सना खान के एक वीडियो पर यूजर्स का ध्यान अटक गया. वीडियो में सना का हाथ पकड़कर वो तेजी से चलते दिख रहे है. प्रेग्नेंट सना का तेजी से चलते हुए हाल बेहाल हो जाता है और उनके चेहरे पर थकान दिखती है. वो कहती दिख रही है कि वो थक गई है.
बाबा सिद्दीकी की पार्टी में रश्मि देसाई ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. हालांकि इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में दिख रहा है कि शहनाज रेड आउटफिट पहने जैसे ही पार्टी में एंट्री करती है, रश्मि दूसरी तरफ चली जाती है. रश्मि एक्ट्रेस को देखते ही वहां से हट जाती है. इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रश्मि को बुरा-भला कह रहे है. यूजर्स कर रहे है कि उन्होंने जानबूझकर पार्टी में शहनाज को इग्नोर किया है.
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने मलेशिया में हुए तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड मेडल अपने नाम किया. आर माधवन ने अपने बेटे की इस सफलता की जानकारी खुध अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए दी है. वेदांत ने यह गोल्ड मेडल मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए जीता है. आर माधवन द्वारा शेयर किए गए फोटो में वेदांत भारत के झंडे और जीते गए पांच गोल्ड मेडल के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं.
उर्फी जावेद को रविवार को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा. उर्फी ने पुलिस स्टेशन के बाहर अपनी कार में बैठे हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि उसे एक शख्स के फोन कर रहा था, जो उसे पीटने की धमकी दे रहा था. वहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर चौंकाने वाला पोस्ट किया है. उर्फी ने लिखा, किसी ने मुझे नीरज पांडे के ऑफिस से फोन किया, यह कहते हुए कि वह उनके असिस्टेंट हैं. उसने कहा कि सर मुझसे मिलना चाहते हैं. मैंने कहा कि मुझे प्रोजेक्ट के सारे डिटेल्स मीटिंग से पहले भेज दे.
12:48 PM. 17 Apr 2312:48 PM. 17 Apr
इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने लगाया चार चांद
बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने चार चांद लगाया. इस पार्टी की शान सलीम खान, शहनाज, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, उर्मिला मातोंडकर, सना खान, नरगिस फाखरी और अन्य कई सितारे बने. सलमान ब्लैक पठानी में काफी स्मार्ट लगे. मीडिया के लिए सलमान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे के साथ पोज देते नजर आए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां अब इस दुनिया में नहीं रही. एक्ट्रेस की मां का निधन तीन-चार दिन पहले हुआ था. बता दें कि कुछ दिन पहले ही कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां का निधन हुआ था. वहीं, एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में है. इसमें उनके साथ कंगना रनौत है.
मुख्य बातें
Entertainmet News Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. महिमा की मां मिसेज चौधरी का निधन हो गया. एक्ट्रेस अपनी मां से काफी क्लोज थी. ऐसे में एक्ट्रेस के लिए ये वक्त काफी मुश्किल भरा है. वहीं, बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए. इसमें सलीम खान, शहनाज, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, उर्मिला मातोंडकर, सना खान, पूजा हेगड़े, नरगिस फाखरी, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख जैसे सितारे नजर आए. इनका वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.